CAA Protest: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दिखाए काले झंडे, कार रोक कहा- वापस जाओ
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन जारी है। मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ को कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा काले झंडे दिखाए गए। गवर्नर जगदीप धनखड़ वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कार से आ रहे थे, तभी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर छात्रों ने घेर लिया और काले झंडे दिखाए।

छात्रों ने उनकी कार को घेर लिया और 'वापस जाओ' के नारे लगाए। शोरगुल के बीच धनखड़ करीब 45 मिनट तक वहां फंसे रहे जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वहां से निकालकर बैठक स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद गवर्नर धनखड़ ने ट्वीट किया और कहा कि, ''मैं हैरान हूं और आश्चर्यचकित हूं कि यूनिवर्सिटी ऐसी परिस्थिति आने की अनुमति कैसे देता है और इसे नियंत्रित नहीं कर सकता। यह पूरी तरह से सिस्टम का पतन है।''
गवर्नर को जाधवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करने और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी हस्तियों को मानद उपाधि देने के लिए आमंत्रित किया गया था। पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने ट्वीट करके निंदा प्रगट की। आपको बता दें कि इससे पहले भी सोमवार को राज्यपाल का विरोध किया गया था। छात्रों ने उनका रास्ता रोक लिया था।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications