CAA Protest: जब कूड़ा बीननेवाली ने बचाई पुलिसवाले की जान, लोगों ने कहा असली Hero
CAA Protest:जब कूड़ा बीननेवाली ने बचाई पुलिसवाले की जान, लोगों ने कहा असली Hero
नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर उग्र प्रदर्शन और बवाल हुआ। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से शुरू हुआ बवाल धीरे-धीरे पूरी दिल्ली में फैल गया। सबसे अधिक प्रभावित दिल्ली का सीलमपुर इलाका रहा, जहां प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर हिंसा की और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया।

पुलिसवाला आगे-आगे भाग रहा था और पीछे भीड़ पत्थर लेकर उसे खदेड़ रही थी। सहमे पुलिस अधिकारी को अपनी ओर भागता देख कुड़ा बीनने वाली अनवरी उसकी मदद के लिए आगे आ गई। अनवरी और उसके बेटे ने लोगों को वहीं रुकने की चेतावनी दी और लोगों को वहां से फौरन लौट जाने को कहा। अनवर की ललकार से प्रदर्शनकारी वहां से लौट गए। फिर अनवरी ने पुलिसवाले को पानी और चाय पिलाई। जब थोड़ी देर में मामला शांत हो गया तो पुलिसवाला वहां से अपने ताने लौट गया। अनवर को पता भी नहीं है कि ये नागरिकता कानून क्या है। बस उसे किसी ने ये बता दिया कि इस कानून से मुस्लिमों को नुकसान होगा। अनवरी ने दूसरी की बातों पर कोई भरोसा नहीं किया और अपने कामों में लगी रही। लोग अनवरी की तारीफ कर रहे हैं और उसे असली हीरो बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications