CAA Protest: रामचंद्र गुहा की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड अभिनेत्री ने साधा निशाना, कहा- 'लेखक से डर गए?'

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ आज देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ स्थानों पर धारा 144 लागू कर दी गई है। इसी बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने क्या कहा?

अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने क्या कहा?

इस गिरफ्तारी को लेकर अब बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उनके ट्वीट पर भी लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिचा ने अपने ट्वीट में रामचंद्र गुहा की गिरफ्तारी वाला वीडियो भी पोस्ट किया है। ट्वीट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, 'राइटर से डर गए?' उन्होंने देश के हालातों को लेकर और भी कई ट्वीट किए हैं। रिचा के अलावा अभिनेत्री पूजा बेदी ने भी दिल्ली-एनसीआर में धारा 144 लगाने पर निशाना साधा है। अभिनेत्री ने कहा है कि अच्छे दिन भूल जाओ। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने धारा 144 लागू करने की तुलना आपातकाल से की है।

30 लोग हिरासत में

बेंगलुरू पुलिस ने इस प्रदर्शन को मंजूरी नहीं दी, बावजूद इसके शहर में मार्च निकाला जा रहा था। जिसके बाद सुबह से ही प्रमुख सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। रामचंद्र गुहा भी प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च में शामिल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने गुहा सहित 30 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने क्या कहा?

मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहना है, 'नागरिकता कानून के विरोध में जो प्रदर्शन हो रहे हैं, उसके पीछे कांग्रेस का हाथ है। मुस्लिमों का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की जाती है। अगर कांग्रेस के नेता विरोध प्रदर्शन का समर्थन करना ऐसे ही जारी रखते हैं तो उन्हें परिणामों का सामना करना होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+