CAA-NRC के खिलाफ मार्च को पुलिस ने जंतर-मंतर पर रोका, संसद तक जाना चाहते हैं प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ कई संगठन और आम लोग आज (सोमवार) दिल्ली में मार्च निकाल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मार्च मंडी हाउस से शुरू होकर संसद भवन तक जाएगा। प्रदर्शन कर रह लोग संसद भवन का घेराव करने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि मार्च को संसद भवन तक जाने की इजाजत नहीं है। ऐसे में मार्च को जंतर मंतर पर रोक दिया गया है।

CAA nrc protest Mandi House jantar mantar parliament

मंडी हाउस से लेकर जंतर मंतर तक भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस जंतर मंतर पर इस मार्च को रोकने की बात कह रही है। दिल्ली में बीते साल, 15 दिसंबर से लगातार सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगहों पर धरने भी चल रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में 15 दिसंबर से लगातार धरना चल रहा है।

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में 15 दिसंबर से चल रहे प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस कर जवाब मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+