Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CAA-NRC: आज राजघाट पर धरना देगी कांग्रेस पार्टी, प्रियंका गांधी की वजह से बदली तारीख

नई दिल्ली। CAA और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है, अब भाजपा के खिलाफ विरोध की कमान पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाली है, इस मुद्दे पर प्रियंका की लगातार सक्रियता और हस्तक्षेप के बाद ही आज कांग्रेस पार्टी राजघाट पर धरने पर बैठेगी, बता दें कि पहले ये कार्यक्रम 28 दिसंबर को होने वाला था लेकिन प्रियंका गांधी की वजह से आज ये धरना होगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस आज दोपहर तीन बजे से रात 8 बजे तक शांतिपूर्ण सांकेतिक धरने पर बैठेगी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है।

प्रियंका गांधी ने संभाली कमान

प्रियंका गांधी ने संभाली कमान

वहीं आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य जगहों पर प्रदेश अध्यक्षों की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान में इसकी कमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने हाथ ली है।

जनता की आवाज दबाने की कोशिश हो रही: कांग्रेस

जनता की आवाज दबाने की कोशिश हो रही: कांग्रेस

सीएए और एनआरसी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने बयान जारी कर कहा कि जनता की आवाज दबाने के लिए देश में तानाशाही का तांडव हो रहा है, एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून देश की गरीब जनता के खिलाफ है, प्रियंका ने छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा की है।

नागरिकता संशोधन एक्ट का हो रहा है विरोध

नागरिकता संशोधन एक्ट का हो रहा है विरोध

आपको बता दें कि बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 को हाल ही में सदन से मंजूरी मिली है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि धर्म के आधार पर कानून बनाना भारत के संविधान पर हमला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+