CAA: दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक, शाह-नड्डा मौजूद

नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव सहित शीर्ष पदाधिकारी और पार्टी के महासचिव बैठक में शामिल हैं।

लोगों को नागरिक संशोधन कानून की जानकारी देने के लिए भाजपा ने जनजागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को जिले में सेक्टरवार बैठक कर कार्यकर्ताओं ने कानून के प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति भी बनाई।

जानकारी के मुताबिक, बैठक में अमित शाह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में चल रहे पार्टी के जनजागरण अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए 15 जनवरी तक जनजागरण अभियान चला रही है। सभी केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को जनजागरण अभियान के लिए क्षेत्र दिए गए हैं। अमित शाह इस बैठक में अभियान के बारे में जान रहे हैं।

बीते साल दिसंबर में संसद से पास हुए विवादित नागरिकता संशोधन एक्ट का देश के कई हिस्सो में काफी विरोध हो रहा है। असम, मेघालय, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इस कानून के खिलाफ निकाले गए जुलूसों में हिंसा भी हुई है। 20 से ज्यादा लोगों की मौत प्रदर्शनों में हो चुकी है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। धर्म आधारित नागरिकता के प्रावधान को लेकर लोग सड़कों पर हैं। इसके जवाब में भाजपा लोगों के बीच जाकर इसके पक्ष में बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+