Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bypoll Election results Punjab 2019: पंजाब में कांग्रेस ने 3 और एसएडी ने एक सीट जीती

चंडीगढ़। पंजाब के उपचुनाव में कांग्रेस तीन सीट जीत गई है। ये तीन सीटें जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां है। जबकि शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने एक सीट जीती है। ये एक सीट दाखा है। बता दें पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं।

congress

बता दें पंजाब में 21 तारीख को चार विधानसभाओं जलालाबाद, दाखा, फगवाड़ा और मुकेरियां में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।

जानकारी के लिए बता दें हरियाणा और महाराष्‍ट्र में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणनना के साथ ही देश की 51 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए हैं। देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर 21 अक्‍टूबर को मतदान हुआ था।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 47.05 प्रतिशत वोट पड़े थे। केरल में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में खोंसा पश्चिम सीट पर सबसे अधिक 90 फीसदी मतदान हुआ है। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित चित्रकोट में 74 फीसदी, तेलंगाना के हुजुरनगर 84 फीसदी और मध्यप्रदेश के झाबुआ में 62 फीसदी मतदान हुआ है।

इसके अलावा मेघालय के शेल्ला में 84.56 फीसदी मतदान हुआ है। असम में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 75.69 फीसदी वोट डाले गए थे। बिहार उपचुनाव में यह आंकड़ा 49.50 फीसदी रहा है। यहां पांच विधानसभा सीटों और समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है। महाराष्ट्र में सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव में 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+