जीएसटी बिल के लिए अभी तैयार नहीं हैं देश के बिजनेसमैन

सोलह सालों के बाद जीएसटी बिल के पास होने की उम्मीद अब काफी बढ़ चुकी है। काफी समय से इस बिल का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी भी इसे राज्यसभा में पेश करने पर राजी हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार जीएसटी बिल पेश हो जाएगा। जहां एक ओर जीएसटी बिल को मंजूरी दिलाने के लिए जद्दोजहद हो रही है, वहीं दूसरी ओर बहुत सी कंपनियां और उद्योग अभी भी इस बिल के लिए तैयार नहीं हैं।

gst

ऐसे ही एक बिजनेसमैन लुधियाना की रोमर वुलेन मिल्स के मालिक जीआर रल्हान हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक रल्हान ने बताया कि कंपनियां जीएसटी बिल के लागू होने के विचार से ही काफी चिंतित हैं, खासकर छोटी कंपनियां। उनका कहना है कि अगर जीएसटी की दर अधिक हुई तो उनका बिजनेस ही ठप हो जाएगा। जीएसटी की दर सामान्य होने की दशा में भी छोटी कंपनियों को काफी संघर्ष करना होगा।

आपको बता दें कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि जीएसटी की दर कितनी होगी। अभी तक सिर्फ जीएसटी बिल को मंजूरी दिए जाने पर चर्चा हो रही है, न कि इसकी दर पर। जीएसटी के इतिहास पर एक नजर डाली जाए तो पता चलता है कि जिन देशों ने अब तक जीएसटी लागू किया है, वहां की अर्थव्यवस्था में एक मामूली गिरावट देखी गई है।

भारत पहले से ही दुनिया में सबसे तेज विकास वाली अर्थव्यवस्था वाला देश है। मार्च में भी साल दर साल 7.9 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। एचएसबीसी के एक अर्थशास्त्री कहते हैं कि जीएसटी आने के बाद देश की अर्थव्यवस्था में तीन से पांच साल के अंदर 0.8 प्रतिशत की ग्रोथ दिखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+