पीपीई किट पहनकर चोरों ने ज्वेलरी शॉप से उड़ाया 780 ग्राम गोल्ड

नई दिल्ली। कोरोना महामारी पूरी दुनिया के लिए अबतक की सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। इस महामारी ने अबतक लाखों लोगों की जान ले ली है और करोड़ों लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। लेकिन इस महासंकट के काल में भी चोर और लुटेरे कोरोना की आड़ में अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। महाराष्ट्र के सतारा में चोरों ने पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट को पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने ज्वेलरी शॉप से 780 ग्राम गोल्ड उड़ा दिया है।

ppe

दुकान की सीसीटवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर दुकान के भीतर शोकेस और कबर्ड के अंदर रखी गोल्ड ज्वेलरी लेकर जा रहे हैं। बता दें कि यह दुकान सतारा के पलटन इलाके में स्थित है, जहां चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि यह सीसीटीवी फुटेज दो दिन पुरानी घटना का है। लॉकडाउन के चलते दुकान बंद थी, इसी दौरान चोर टोपी, मास्क, प्लास्टिक की जैकेट और हाथ में दस्ताने पहनकर ज्वेलरी की दुकान में घुसते हैं और लूट की घटना को अंजाम देते हैं।

पलटन पुलिस स्टेशन में इस घटना को लेकर केस दर्ज कराया गया है। ज्वेलरी शॉप के मालिक ने दुकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि चोर 78 तोला यानि 780 ग्राम सोना चुरा ले गए हैं। पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक का कहना है कि चोरों ने दुकान की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+