केंद्र सरकार पर आरोप लगाने वाली ममता के राज्य के नेता बर्दवान साजिश के दोषी!
बर्दवान। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर ही बर्दवान ब्लास्ट का जिक्र आने पर लाल-पीली हो जाती हैं। वह इस ब्लास्ट को केंद्र सरकार की उनकी सरकार के खिलाफ साजिश तक करार दे डालती हैं। ममता के मुताबिक यह पूरी घटना केंद्र सरकार के इशारे पर अंजाम दी गई। अब इस पूरे एपिसोड के एक अहम मास्टर माइंड रीजुल करीम ने एनआईए को बताया है कि अगर उन्हें स्थानीय नेताओं की मदद नहीं मिलती तो बर्दवान साजिश को अंजाम देना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी था।

क्या कहा करीम ने
- करीम को पिछले दिनों एनआईए ने झारखंड से गिरफ्तार किया है।
- उसने एनआईए को बर्दवान ब्लास्ट से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं।
- इस जानकारी में उसने राजनीतिक सांठगांठ से लेकर ट्रेनिंग कैंपों के बारे में बताया है।
- करीम बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन, जेएमबी, का अहम सदस्य है।
- करीम की मानें तो पश्चिम बंगाल के स्थानीय नेताओं के सहयोग की वजह से राज्य में मॉड्यूल सेट किए जा सके।
- जेएमबी के स्थानीय ऑपरेटिव्स की वजह से बांग्लादेश से बम बनाने के मैटेरियल को राज्य में लाया गया।
- यह काफी खतरनाक काम था लेकिन स्थानीय नेताओं ने उनकी मुश्किल आसान कर दी।
- करीम की मानें तो जेएमबी के मॉड्यूल को सेट करने में कई लोकल लीडर्स ने उनकी मदद की।
- एनआईए को अपनी शुरुआती जांच में इस बात के संकेत मिले थे।
- आतंकियों को लगता था कि किसी स्थानीय नेता के घर पर वह सभी सुरक्षित रह सकेंगे।
- स्थानीय नेताओं ने आतंकियों को बम बनाने का सामान मुहैया कराने तक का आश्वासन भी दिया।
- स्थानीय नेता उन्हें आदेश देते कि अगर एकदम से सारे सुबूत नष्ट हो गए तो फिर उनके पकड़े जाने का डर बढ़ जाएगा।
- दो अक्टूबर को जब एक बम अचानक से ब्लास्ट हो गया तो ऑपरेटिव्स ने सबसे पहले सारे सुबूतों को नष्ट किया।
सिलीमुला ट्रेनिंग कैंप
- करीम ने एनआईए को जानकारी दी है कि सिमउलिया में स्थित एक मदरसे को आतंकियों ने बतौर ट्रेनिंग कैंप प्रयोग किया।
- इसी मदरसे से बर्दवान ऑपरेशन के लिए संगठन को नए लोग मिलते थे।
- बम बनाने से लेकर फिदायीन हमलों की योजना पर इसी मदरसे में चर्चा होती थी।
- एनआईए के पास एक वीडियो भी है और इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
- इस वीडियो में कुछ तस्वीरें काफी धुंधली हैं और एनआईए इन्हें डिजीटाइज कराएगी।
- करीम इसी कैंप का हिस्सा था।
- एनआईएस इस साजिश से जुड़ी 8000 अहम फाइलों को करीब से पढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications