दिल्ली-वाराणसी के बीच दौड़ेगी दूसरी बुलेट ट्रेन, 2.40hr में पूरा होगा सफर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मुंबई-अहमदाबाद के बाद दूसरी बुलेट ट्रेन दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी। इस ट्रेन के चलने के बाद दोनों शहरों के बीच 782 किमी की दूरी जो अलग-अलग ट्रेनें 12 से 14 घंटे का वक्त लेती हैं वो बुलेट ट्रेन से मात्र 2 घंटे 40 मिनट में तय हो जाएगी। खास बात ये है कि ये ट्रेन वाया लखनऊ होते हुए जाएगी।

इस कॉरीडोर के लिए स्पेनिश फर्म के साथ रेल मंत्रालय की बात चल रही है जो नवंबर तक इस मामले में रिपोर्ट सौंप देगी। हालांकि अभी ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया कि यह ट्रेन कबतक चलेगी। आपको बता दें कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन 2023 तक शुरु होने का ऐलान किया था।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली बुलेट ट्रेन अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ और सुल्तानपुर होते हुए गुजरेगी। इस योजना के पूरा हो जाने पर दिल्ली से लखनऊ के बीच 506 किलोमीटर की दूरी तय करने में महज एक घंटा 45 मिनट का समय लगेगा। दिल्ली-वाराणसी रूट की प्रिलिमिनरी कॉस्ट 43,000 करोड़ रुपए मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications