ट्रेन में अब इंसान नहीं सांड भी धड़ल्ले से कर रहे सफर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पटना, 06 अगस्त: अब तक आपने ट्रेन में पालतू कुत्ते या फिर बिल्ली को सफर करते हुए देखा होगा। लेकिन कभी सोचा है क्या कोई आवारा जानवर आपको ट्रेन में सफर करता हुआ मिल जाएगा। ऐसा हुआ है, सोशल मीडिया पर एक सांड को ट्रेन में यात्रा करते हुए देखा गया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह हैरान कर देने वाला मामला बिहार का है। जहां लोकल ट्रेन में सांड यात्रा करता हुआ दिखाई दिया।

Recommended Video

    Train में Bull की सवारी, Video हो रहा Viral, बोला- Sahibganj में उतार देना | वनइंडिया हिंदी | *News
    ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का नजारा

    ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का नजारा

    दरअसल, ट्रेन में सांड के सफर करने का नजारा जमालपुर से साहिबगंज जा रही ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का है, जिसमें सांड एक रस्सी से बंधा हुआ यात्रा करता हुआ नजर आया। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने जबरदस्ती सांड को रेल की बोगी में चढ़ा दिया, इतना ही नहीं रस्सी से उसे सीट से भी बांध दिया था।

    सांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    सांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    ऐसे में ट्रेन में चढ़े सांड की वीडियो वहां मौजूद किसी ने यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि मिर्जा चौकी रेलवे स्टेशन पर 10-12 शरारती तत्वों ने सांड को जबरदस्ती चढ़ाकर रस्सी के उसे सीट से बांध दिया। और फिर वहां से फरार हो गए। सांड को बोगी में देख कुछ लोग वहां से निकल चले गए। जबकी कई वहीं कोच में बैठे रहे।

    10-12 लोगों ने जबरदस्ती ट्रेन में चढ़ाया

    10-12 लोगों ने जबरदस्ती ट्रेन में चढ़ाया

    इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा सकता है कि पैसेंजर ट्रेन के अंदर सांड सीट के पास बंधा हुआ है। जबकि और यात्री भी उसी बोगी में सफर कर रहे हैं। सांड दो बोगियों को जोड़ने वाली जगह पर खड़ा हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर एक पैसेंजर ने बताया कि कुछ लोग ट्रेन में सांड चढ़ाकर छोड़ दिए हैं। उसने बताया कि 10-12 लोग थे, जिन्होंने इस सांड को ट्रेन में चढ़ाया था।

    स्टेशन पर घूम रहा था आवारा सांड

    स्टेशन पर घूम रहा था आवारा सांड

    यात्री ने बताया कि सांड को मिर्जा चौकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा दिया और कहा था कि उसे साहिबगंज में रस्सी से खोलकर छोड़ थे। लोगों ने बताया कि स्टेशन पर सांड घूम रहा था, जिसको कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन में चढ़ा दिया। इतना ही नहीं जानवर को ट्रेन की सीट से भी बांध दिया। आप भी देखिए ट्रेन में सांड के सफर करने का वायरल वीडियो (खबर के अंत में)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+