Bulandshahr Violence: शहीद के परिवार को असाधारण पेंशन, एक सदस्य को नौकरी: यूपी डीजीपी

बुलंदशहर हिंसा में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि सीएम ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सीएम आदित्यनाथ ने परिवार को न्याय का आश्वासन दिया।

Recommended Video

    Bulandshahr : Yogi Adityanath ने शहीद की Family से मुलाकात कर दिया असाधारण Pension | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। बुलंदशहर हिंसा में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि सीएम ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दोनों बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्चा सरकार उठाएगी और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

    UP DGP

    हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजनों ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने परिवार को न्याय का आश्वासन देते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्चा सरकार उठाएगी।

    डीजीपी ने कहा, 'जिस पढ़ाई के लिए बैंक से लोन लिया गया था वो सरकार द्वारा दिया जाएगा। बड़ा बच्चा सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहा है , छोटा बेटा लॉ की पढ़ाई कर रहा है। हम चाहेंगे की अपने पिता की तरह दोनों बच्चे यूपी पुलिस का नाम रोशन करें।'

    डीजीपी सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिस किसी की भी भूमिका इसमें है, उसकी जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिवार को असाधारण पेंशन और एक सदस्य को नौकरी देने की भी घोषणा की। शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के नाम पर जैथरा कुरावली सड़क का नाम रखा जाएगा।

    इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के बेटे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा, 'सीएम ने आश्वासन दिया है आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि कि वो हमारे परिवार के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने पिता को शहीद का दर्जा देने की भी बात कही।' इससे पहले सीएम आदित्यनाथ ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था। उनकी पत्नी को 40 लाख रुपए और माता-पिता को 10 लाख रुपए के आर्थिक मुआवजे का ऐलान किया था और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+