गुजरात के वडोदरा में ढही जर्जर इमारत, मलबे के नीचे 7 मजदूरों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा में शनिवार की शाम बड़ा हादसा हो होगा। वडोदरा के छानी इलाके में म्युनिसिपल कारपोरेशन की ओर से एक जर्जर बिल्डिंग को गिराने का काम चल रहा था इसी दौरान पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मलबे के नीचे 7 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, अभा किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव का कार्य जारी है।

बता दें, म्युनिसिपल कारपोरेशन गुजरात में मौजूद जर्जर बिल्डिंगों को गिराती है और उस स्थान पर नई बिल्डिंग का निर्माण होता है। इसी क्रम में शनिवार को भी म्युनिसिपल कारपोरेशन वडोदरा के छानी इलाके में एक जर्जर इमारत को गिराने का काम कर रही थी लोकिन बिल्डिंग की नींव कमजोर होने की वजह से वह योजना पूर्व तरीके नहीं गिरी। इमारत के अचानक ढह जाने से उसके नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए और मलबे के नीचे दबे हुए हैं।
घटना के बाद से इलाके में अपरा तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने भी आगे आकर राहत-बचाव कार्य में दमकल कर्मियों की मदद की। बता दें, सितंबर महीने में भी राज्य के अहमदाबाद में एक 3 मंजिला इमारत गिरने की घटना घटी थी। उस हादसे में मलबे में दबने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications