राष्ट्रपति अभिभाषण में सीएए के जिक्र पर कांग्रेस का विरोध, काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अभिभाषण के साथ ही आज (शुक्रवार) से बजट सत्र की शुरुआत हो गई। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने अभिभाषण में नागरिकता कानून, आर्टिकल 370 और अयोध्या फैसला समेत देश के विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान जब राष्ट्रपति ने नागिरकता कानून का जिक्र किया तो विपक्ष, खासतौर से कांग्रेस के सांसदों ने इसका विरोध किया। सीएए के विरोध में कांग्रेस सांसद बांह पर काली पट्टी बांधकर राष्ट्रपति का अभिभाषण सुनने पहुंचे।

caa

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा अभिभाषण के दौरान नागिरकता संशोधन कानून की तारीफ करते हुए कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी कहा था कि पाकिस्तान के हिंदू और सिख, जो वहां नहीं रहना चाहते, वे भारत आ सकते हैं। उन्हें सामान्य जीवन मुहैया कराना भारत सरकार का कर्तव्य है। मुझे प्रसन्नता है कि संसद के दोनों सदनों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा किया गया है। राष्ट्रपति ने जैसे ही अपने भाषण में CAA का जिक्र किया तो विपक्षी नेताओं ने हंगामा किया और नारेबाजी की।

बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत ज्यादातर कांग्रेस सांसद इसमें शामिल हुए। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद एक अंतराल के बाद इसका दूसरा हिस्सा 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+