लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण पर बोलीं हरसिमरत कौर- नाम बताएं कौन सा विपक्षी दल किसानों के बीच है

लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण पर हरसिमरत कौर ने जताई निराशा, कौन सा विपक्षी दल बैठा है किसानों के बीचबोलीं-

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में दिए अपने भाषण में किसानों को लेकर जो बातें कही हैं, उन पर शिरोमणि अकाली दल की सांसद हसिमरत कौर बादल ने निराशा जाहिर की है। संसद परिसर में पीएम के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए बादल ने कहा कि जो उन्होंने कहा, उसमें सच्चाई नहीं है। ये समय किसान की बात सुनने का है कि वो क्या चाहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री के भाषण से नहीं लगता कि सरकार किसान का दर्द सुनना चाहती है।

 पिछले 75 दिनों में दिल्ली की सीमाओं पर नहीं जाने पर मंत्री पंजाब में कहां गए होंगे

हसिमरत कौर बादल ने कहा कि पीएम किसान आंदोलन के पीछे विपक्ष को जिम्मेदार मानते हैं। उनको बताना चाहिए कि कौन सा विपक्षी दल किसानों के साथ धरने पर बैठा है और बात नहीं होने दे रहा है। किसानों ने तो साफ बोला है कि राजनीतिक दल हमारे आंदोलन में नहीं आएंगे। फिर भी कोई है तो पीएम साफतौर पर नाम बताए कौन सा नेता 75 दिन से धरने पर है।

हरसिमरत कौर ने कहा, पीएम ने कहा कि पंजाब में मंत्रियों ने जाकर किसानों से बात की। काश वह बताते कि किस किसान से बात की गई थी क्योंकि जहां तक मुझे याद है, पंजाब में जो मंत्री गए थे, उन्होंने तो बात करने की बजाय किसानों को गुंडे कहा था। बादल ने कहा कि 75 दिनों में दिल्ली की सीमाओं पर किसान बैठा है, वहां तक तो कोई मंत्री गया नहीं है और आप पंजाब जाने की बातें कर रहे हैं। धरनास्थलों पर किसानों की मौतों को लेकर अकाली दल सांसद ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम ने एक भी शब्द उन 150 किसानों के लिए नहीं कहा, जिनकी जान जा चुकी है।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और सांसद सुखबीर सिंह बादलने कहा, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मुख्यमंत्रियों की कमेटी बनी थी। इस कमेटी का नेतृत्व नरेंद्र मोदी ने किया था। उस कमेटी के हेड ने कहा था कि MSP को स्टेच्युटरी लीगल होना चाहिए था और आज मुकर गए।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीरंजन चौधरी ने कहा, प्रधानमंत्री जी के जवाब में हमने बहुत चीजों की अपेक्षा की थी। उन्होंने ये कह दिया कि कृषि क़ानूनों से किसी को लाभ हो सकता है किसी को हानि भी हो सकती है। उनको सभी के लाभ के लिए क़ानून लाना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+