बजट 2024 में इस बार गठबंधन का 'महाअसर', भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण में सबसे ज्यादा लिया ये नाम

Nirmala Sitharaman Budget Speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला और लगातार 7वीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया है। 1 घंटे 23 मिनट के भाषण में वित्त मंत्री ने हर वर्ग का जिक्र किया। भाषण में महिला, शिक्षा, रोजगार, किसान और युवाओं पर फोकस रहा। इसी के साथ बिहार और आंध्र प्रदेश पर भी इस बजट में केंद्र सरकार मेहरबानी रही।

ऐसे में बात वित्त मंत्री के भाषण पर होगी, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा टैक्स और एमएसएमई शब्द का जिक्र किया। इसी के साथ बजट में राज्यों में बिहार और आंध्रा की बहार भी देखने को मिली।

Budget 2024

सबसे ज्यादा बार बोले यह शब्द

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण के दौरान सबसे ज्यादा 44 बार टैक्स शब्द का जिक्र किया। इसी के साथ 23 बार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग यानी MSME शब्द दोहराया।

इसके अलावा ग्रामीण, किसान और श्रमिक शब्द का 9-9 बार जिक्र किया, जबकि जमीन, खेती का 13-13 बार इस्तेमाल किया गया। ऐसे में जानिए बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कौनसा शब्द कितनी बार बोला?

शब्द कितनी बार
1
टैक्स 44
2
एमएसएमई 23
3
उद्योग 21
4
फाइनेंस 21
5
विकास 20
6
देश/भारत 19
7
बजट 18
8
कस्टम ड्यूटी 17
9
इंफ्रास्ट्रक्चर 16
10
कॉर्पोरेट 15
11
एनर्जी 15
12
कर्ज 14
13
योजना 14
14
विकसित भारत 14
15
पीएम 14
16
महिला 13
17
डिजिटल 13
18
भूमि 13
19
कृषि 13
20
टेक्नोलॉजी 13
21
क्रेडिट 12
22
स्किल 12
23
ग्लोबल 12
24
युवा 11
25
बिहार 11
26
पॉलिसी 11
27
आर एंड डी 10
28
प्रोडक्टिविटी 9
29
ग्रामीण 9
30
किसान 9
31
मजदूर 9
32
खनिज 8
33
बाढ़ 8
34
बिजली 8
35
नॉर्थ ईस्ट 7
36
निर्यात 7
37
सोलर 7
38
बैंक 7

बजट में बिहार-आंध्रा की 'बहार'

एनडीए सरकार के मुख्य सहयोगी जेडीयू-टीडीपी शासित राज्य बिहार और आंध्रा प्रदेश को लेकर कई बडे़ ऐलान किए गए है। बिहार में हाइवे के लिए 26 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया। नए एक्सप्रेसवे, गंगा पुल, पावर प्रोजेक्ट्स, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, और खेल सुविधाओं की सौगात दी गई।

जबकि आंध्र प्रदेश को पोलावरम सिंचाई परियोजना और विशाखापत्तनम-चेन्नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष पैकेज का ऐलान किया गया। साथ ही अमरावती के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए के फंड की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+