Budget 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बजट में जनता के लिए क्या-क्या है खास, जानिए 10 अहम बातें
Budget 2024 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी अंतरिम बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण के कार्यकाल का ये छठा बजट था।
निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा, हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है। अंतरिम बजट में किसी तरह की लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जाती हैं...यही वजह है कि मोदी सरकार ने किसी तरह की बड़ी घोषणाएं करने से परहेज किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि हमारी सरकार दोबारा सत्ता में आकर जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी। उन्होंने कहा कि, जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप आपके सामने रखेगी।
निर्मला सीतारमण ने बजट के शुरुआत में कहा कि, भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 सालों में गहरा सकारात्मक बदलाव देखा है, भारत के लोग उम्मीद और आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं। जब हमारी सरकार 2014 में सत्ता संभाली तब देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया है।
Budget 2024 Highlights: अंतरिम बजट की 10 बड़ी बातें
- 1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट भाषण में कहा, "हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।"
- 2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 70% महिलाओं को आवास मिले हैं। जिसे हमें आगे भी जारी रखेंगे।
- 3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हमने अब तक 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा किया है। अगले 5 सालों में और 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे।
- 4. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, अब आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा।
- 5. रेल बजट पर बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हम तीन नए प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर बनाएंगे। जिसमें से पहला ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर होगा, दूसरा, पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर होगा और तीसरा उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर होगा।
- 6. रेल बजट पर बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हम आने वाले वक्त में 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत कोचों में बदलेंगे।
- 7. इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं।"
- 8. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 2024-25 में राजकोषीय घाटा GDP का 5.1% रहने का अनुमान है।
- 9. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 1.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।
- 10. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, हमारी सरकार घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications