Budget 2024: वित्त मंत्री ने किसानों के लिए खोला पिटारा, जानिए बजट में कृषि क्षेत्र को क्या मिला

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट लोकसभा में पेश कर रही हैं। इस बजट से किसानों को काफी उम्मीदें हैं। आइए आपको बताते हैं कि बजट में किसानों के लिए क्या खास है।

मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट भाषण दे रही हैं। पूरे देश की निगाहें बजट पर टिकी हैं। वहीं, किसानों को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट से काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए आवंटन 1.52 लाख करोड़ रुपये है। जानिए इस बजट में किसानों के लिए क्या खास है।

nirmala sitaraman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। जो ग्राम पंचायतें इस योजना को लागू करना चाहेंगी। वहां उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा। दलहन और तिलहन के लिए हम इसके उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं। ताकि हम इस मामले में आत्मनिर्भर बन सकें। ताकि हम सरसों, सोयाबीन आदि तिलहन उत्पादों में बढ़त हासिल कर सकें।

किसान क्रेडिट कार्ड पांच और राज्यों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्यों के साथ साझेदारी करके डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का काम करेगी। 400 जिलों को इसके दायरे में लाया जाएगा। किसानों की जमीन को फार्मर लैंड रजिस्ट्री के तहत लाया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड पांच और राज्यों में लागू किया जाएगा।

आपको बता दें कि लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट-2024 पेश किया जा रहा है। आम बजट में किसानों को बड़ी सौगात दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+