Budget 2024: मोदी सरकार के किस 'हुनर' को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सराहा?

Union Budget Reactions 2024: मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल के आखिरी और अंतरिम बजट पर कांग्रेस नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं जताई जा रही हैं। लेकिन, पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने एक बात के लिए मोदी सरकार की कटाक्ष में ही सही, तारीफ भी कर दी है।

पार्टी के नेताओं की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए अंतरिम बजट पर घोर निराशा जताई जा रही है। लेकिन, थरूर ने इसे पेश किए जाने के सरकार के तरीके को लेकर उसकी एक तरह से सराहना कर डाली है।

budget 2024 shashi tharoor

बढ़ता राजकोषीय घाटा बेहद चिंताजनक- मनीष तिवारी
जैसे कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि बढ़ता राजकोषीय घाटा 'बेहद चिंताजनक' है, जो कि आने वाले वर्षों में बढ़ता ही जाना है। उन्होंने कहा कि 'अगर एक पल के लिए आप इसे छोड़ भी दें तो भी बाकी बजट भाषणा मात्र दिखावा था। यह ऐसा ही था जैसे ड्राइवर सामने देखने की वजह पीछे देखने वाले आईने में झांकता रहे।'

तिवारी ने कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने 10 साल पहले जो हुआ उसे कमतर दिखाने की कोशिश की है।

सरकार के किस टैलेंट की थरूर ने की बात ?
वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बजट भाषण को 'छोटा' और 'निराशाजनक' कहा है। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस सरकार के पास, 'अपनी नाकामियों को कामयाबियों की तरह पेश करने का टैलेंट है।'

'कई सारे मुद्दे छुए ही नहीं गए'
वे बोले, 'बजट भाषण छोटा और निराशाजनक था। उसमें ज्यादा कुछ भी नहीं था। कई सारे मुद्दे छुए ही नहीं गए...अविश्वसनीय रूप से भारी बेरेजोगारी....आप युवाओं को सशक्त करने के बारे में बात नहीं कर सकते, जब देश में 45% युवा बेरोजगारी मौजूद है।'

थरूर ने कहा कि सरकार की नाकामियों का कहीं कोई जिक्र नहीं था। वे बोले, 'क्या महिलाओं के बारे में उसमें कुछ था...... हम ऐसी स्थिति को देख रहे हैं, हम ऐसे हालात देख रहे हैं, जहां महिला श्रम भागीदारी दर में गिरावट एक वास्तविक फैक्टर है...फिर भी उन्होंने 'नारी शक्ति' के बारे में बात की...'

एफडीआई को लेकर भी सरकार को घेरा
कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि जब वित्त मंत्री सीतारमण ने एफडीआई की बात की तो उन्होंने ये नहीं माना कि यूपीए के समय एफडीआई जीडीपी के 3.7% से गिरकर आज की जीडीपी के 1% से भी कम रह गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 'इसलिए, हमें इस सरकार की अपनी नाकामियों को कामयाबियों का जामा पहनाने के टैलेंट से असली दिक्कत है...।' (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+