Budget 2023: पेपरलेस बजट दस्तावेज online कैसे देखें ? सिर्फ ये करना होगा

वित्त मंत्रालय ने बजट से जुड़े सारे दस्तावेज ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने के लिए Union Budget Mobile App का इंतजाम किया है। इस देखने की एक निर्धारित प्रक्रिया है।

budget-2023-how-to-see-budget-document-online-just-do-it

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी। उस दिन बजट का सीधा प्रसारण सुबह 11 बजे से सदन में वित्त मंत्री के भाषण के साथ ही शुरू हो जाएगा। बजट में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से क्या घोषणाएं हो रही हैं, इसका सीधा प्रसारण आप लोकसभा टीवी, राज्यसभा टीवी और दूरदर्शन पर लाइव देख सकेंगे। वित्त मंत्री सीतारमण के भाषण का प्रसारण निजी चैनल भी इन चैनलों के माध्यम से करेंगे। लेकिन, यह सिर्फ बजट भाषण होगा और अगर आप बजट का पूरा दस्तावेज खुद देखना चाहेंगे तो उसकी भी व्यवस्था वित्त मंत्रालय की ओर से की जाएगी या अगर आप बजट भाषण का सीधा प्रसारण नहीं देख पाए हैं तो भी अपनी आवश्यकता के अनुसार बजट से संबंधित सारी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

यानि अगर आपने बजट भाषण किसी वजह से मिस कर दिया है या फिर उससे जुड़े किसी खास सेक्शन से संबंधित विस्तृत जानकारी चाहते हैं। तो उसके लिए 'Union Budget Mobile App'का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सहायता से आप बजट से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Union Budget Mobile App
यह लगातार तीसरा आम बजट है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेपरलेस मोड में पेश करने जा रही हैं। वित्त मंत्री का भाषण समाप्त होते ही, उनकी सारी घोषणाओं को इस App पर अपलोड कर दिया जाएगा। यहां सारी जानकारियां विभिन्न सेक्शन में बंटी रहेंगी, ताकि आवश्यकतानुसार डिटेल हासिल करने में सुविधा रहे। वास्तव में बजट से जुड़े सारे दस्तावेज, जिनकी कुल संख्या 14 होगी, वह ऐप पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर सारी सूचनाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध रहेंगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Android devices के लिए) और Apple ऐप स्टोर ( iOS devices के लिए) से डाउनलोड किया जा सकता है। आप चाहें तो इसे indiabudget.gov.in.पोर्टल से भी ऐक्सेस कर सकते हैं।

बजट 2023 से जुड़े दस्तावेज देखने या डाउनलोड करने के लिए:-

1) https://www.indiabudget.gov.in/ पर जाएं

2) 'बजट भाषण' पर क्लिक करें

3) 2023-24 के लिए पीडीएफ डॉक्यूमेंट खोजें।

Recommended Video

    Union Budget 2023: आम लोगों को बजट की कितनी Knowledge| Budget facts| Budget Key Terms | GoodReturns

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+