Budget 2022: PM आवास योजना के तहत बनाए जाएंगे 80 लाख नए घर, 48000 करोड़ खर्च करेगी सरकार

नई दिल्ली, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में बजट पेश किया। अपने कार्यकाल के चौथे बजट में वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की कई नई योजनाओं के बारे में बताया वहीं, अलग-अलग सेक्टर में बढ़ाए गए निवेश की जानकारी दी। निर्मला सीतारमण ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत भविष्य में 80 लाख नए मकान बनाए जाएंगे। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मोदी सरकार की तरफ से 48 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से इस राशि को जारी भी कर दिया गया है।

Budget 2022 80 lakh new houses will be built under PM Awaas Yojana government will spend 48000 crores

बजाट के मुताबिक 2022-23 में पीएम आवास योजना के लिए चुने गए लोगों के लिए 80 लाख नए घरों का निर्माण पूरा किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 60,000 घरों को पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के रूप में पहचाना जाएगा। इसके अलावा 3.8 करोड़ परिवारों को नल का पानी उपलब्ध कराने के लिए 60,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। किफायती आवास योजना के लिए 2022-23 में 80 लाख परिवारों की पहचान की जाएगी। नए घरों के लिए शहरी क्षेत्रों में ज्यादा राशि आवंटित की जाएगी और ग्रामीण इलाकों के लिए आधुनिक घरों का निर्माण किया जाएगा।

Recommended Video

    Union Budget 2022: बजट में 60 लाख नई नौकरियां देने की घोषणा | Nirmala Sitharaman | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: बजट 2022: वित्त मंत्री ने 'पीएम गतिशक्ति प्लान' का किया ऐलान, देश के समग्र विकास के लिए इन 4 चीजों पर फोकस

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारती की आजादी के 100वर्ष पूरे होने तक यानी 2047 में देश की आधी से ज्यादा आबादी शहरी क्षेत्रों में रहने लगेगी। इसके साथ ही गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) सेक्टर में युवाओं को रोजगार देने की अपार संभावनाएं हैं। सभी हितधारकों के साथ एक एवीजीसी प्रमोशन टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, ये हमारे बाजार और वैश्विक मांग के लिए घरेलू क्षमता का निर्माण करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+