Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2021: बजट पर बोले राहुल गांधी- देश की संपत्ति भी पूंजीपति दोस्तों को सौंप रही सरकार

Budget 2021 Rahul Gandhi Reaction: केंद्र सरकार के बजट 2021 पर देशभर के दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बजट की तारीफ कर रहे हैं वहीं, दूसरी ओर विपक्ष ने बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं की आलोचना की है। केंद्र की मोदी सरकार के बजट पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी रिएक्शन सामने आ गया है। राहुल गांधी ने बजट को लेकर अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

Budget 2021 Rahul Gandhi Reaction said government is handing over the country assets capitalist friends

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में बजट को पूंजीपतियों का बजट बताया है। उन्होंने लिखा, 'बजट: गरीबों के हाथों में नगदी भूल ही जाइए। सरकार अब देश की संपत्ति भी पूंजीपति दोस्तों को सौंप रही है।' आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित पार्टी के कई नेताओं ने बजट 2021 में रेलवे, एयरपोर्ट और बंदरगाहों के निजीकरण की योजनाओं की आलोचना की है। इसके अलवा केंद्र सरकार के बजट में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री से 1.75 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor), प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) और जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) ने बजट 2021 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने ट्वीट कर बजट पर केंद्र सरकार की चुटकी ली है। शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'देश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार मुझे उस गैराज मैकेनिक की याद दिलाती है, जो अपने ग्राहक से कहता है कि मैं तुम्हारा ब्रेक तो ठीक नहीं कर सका, इसलिए मैंने तुम्हारा हॉर्न तेज कर दिया है।'

यह भी पढ़ें: Budget 2021: PM मोदी ने थपथपाई वित्त मंत्री की पीठ, बोले- भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला बजट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+