Budget 2019: अरुण जेटली ने की बजट की तारीफ, बोले- मध्यम वर्ग को पहले कभी नहीं मिली ऐसी राहत
Budget 2019: अरुण जेटली बोले- मध्यम वर्ग को कभी ऐसी राहत नहीं दी गई
नई दिल्ली। शुक्रवार को मौजूदा सरकार के आखिरी बजट की वित्तमंत्री अरुण जेटली ने तारीफ की है। जेटली ने कहा है कि भारत के इतिहास में अपनी तरह का ये पहला बजट है, जिसमें इस स्तर पर करों को कम करते हुए मध्यम वर्ग को राहत दी गई है। जेटली के इलाज के लिए विदेश में होने के चलते वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश किया है। जेटली ने एक के बाद ट्वीट कर बजट की तारीफ की है।

जेटली ने कहा है कि पीयूष गोयल की ओर से पेश किया गया बजट दिखाता है कि मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में बढ़ रहा है। मैं पीयूष गोयल जी को इस शानदार बजट के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने बजट में देश के हर वर्ग का ध्यान रखा है। यह बजट विकास, किसान, दरीह और मध्यम वर्ग के पक्ष में है। 2014-2019 तक सरकार के सभी बजट में मध्यम वर्ग का ध्यान रखा गया।
बजट 2019 में सैलरी क्लास को टैक्स में छूट की सीमा 5 लाख करने का ऐलान कर दिया है। अभी तक टैक्स छूट की सीमा ढाई लाख थी, जिसे अब 5 लाख कर दिया गया है। पीयूष गोयल के इस ऐलान के साथ ही अब सैलरी क्लास के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्हें अब 5 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में मध्य वर्ग, पेंशनधारकों, वरिष्ठ नागरिकों और छोटे व्यापारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने टैक्स फ्री आय की सीमा बढ़ाकर दोगुनी कर दी है।
पीयूष गोयल ने अपने बजट भाषण में कहा, हमने महंगाई की कमर तोड़ दी और देश के आत्मविश्वास को बढ़ाया। देश से भ्रष्टाचार खत्म हुआ, रिफॉर्म के बाद सबसे ज्यादा जीडीपी ग्रोथ प्राप्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक मजबूत सरकार मिली, पांच साल में दुनियाभर में भारत की धूम मची है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को हमने 19 हजार करोड़ रुपए दिए तो वहीं हमने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना देश में लागू की, जिससे देशवासियों को लाभ मिला।












Click it and Unblock the Notifications