बजट 2017: राजनीतिक दलों के चंदे पर बड़ा फैसला, अब सिर्फ 2,000 तक ही ले सकेंगे नकदी
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राजनीतिक दलों के बॉण्ड भी खरीदें जा सकते हैं जो उनके खातों से ही रिडीम हो सकेंगे।
नई दिल्ली। राजनीतिक दलों को दी जाने वाली फंडिंग को और भी पारदर्शी बनाने के लिए 2017 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐलान किया कि सिर्फ 2,000 रुपए तक की नकदी ही किसी भी दान देने वाले शख्स से स्वीकार किया जा सकेगा। कहा गया है 20,000 रुपए तक के चंदे पर राजनीतिक दलों को कोई हिसाब नहीं देना होगा।

जेटली ने सदन के पटल पर बजट पेश करते हुए कहा कि 2,000 रुपए से ऊपर का चंदा अब चेक और RTGS या फिर NEFT के जरिए दिया जा सकता है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि दलों को दान देने वाले अगर चाहें तो राजनीतिक दलों के बॉण्ड खरीद सकते हैं। ये बॉण्ड, संबंधित राजनीतिक दल के खाते में रिडीम हो सकेंगे।

जेटली ने इस संबंध में ऐलान करने से पहले सदन में कहा 'अध्यक्ष महोदया, अब यह कुछ ऐसा है, जो हम सभी से जुड़ा हुआ है।' जेटली ने यह भी कहा कि 70 साल के पुराने सिस्टम को बदलने के लिए हमें लंबा रास्ता तय करना होगा। ये भी पढ़ें: बजट 2017: विदेशी निवेश से जुड़ा यह महत्वपूर्ण बोर्ड किया गया खत्म, जानें क्या थे इसके काम












Click it and Unblock the Notifications