बिहार के बिजली विभाग में खुला नौकरियों का पिटारा, 2050 पदों पर ITI उम्मीदवार करें अप्लाई

बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने अपनी सहायक कंपनियों में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

पटना। बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने अपनी सहायक कंपनियों में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये नौकरियां नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL), साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) और बिहार स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) में निकली हैं। BSPHCL ने इन सहायक कंपनियों में नौकरी के लिए 2,050 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। असिस्टेंट ऑपरेटर, स्विच बोर्ड ऑपरेटर ll, जूनियर लाइन मैन और टेक्नीशियन ग्रेड lV पर निकली 2,050 पदों पर भर्ती की जानकारी इस प्रक्रार है-

Jobs

कुल पद: 2,050

पद का विवरण: असिस्टेंट ऑपरेटर, स्विच बोर्ड ऑपरेटर ll, जूनियर लाइन मैन और टेक्नीशियन ग्रेड lV

शैक्षणिक योग्यता: आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किया हो और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई हो।

आयु सीमा: न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें: SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2018 का रिजल्ट इस दिन होगा घोषित, ज्वाइनिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन कंप्यूर आधारित परीक्षा के जरिये किया जाएगा।

आवेदन की आखिरी तारीख: 8 अक्टूबर, 2018

कैसे करें आवेदन: उम्मीदवार नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

वेबसाइट: bsphcl.bih.nic.in

ये भी पढ़ें: UPSC: सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज, उम्मीदवार यहां करें डाउनलोड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+