सरकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर देश में आतंक और डर फैला रही है: BSP
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में मंगलवार को देशभर में ताबड़तोड़ छापे मार माओवादियों से संपर्क रखने के संदेह में करीब 5 वामपंथी विचारकों को गिरफ्तार किया। इन पांचों एक्टिविस्ट की गिरफ्तारी का लोग विरोध कर रहे हैं। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। बीएसपी का कहना है कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे दलित, आदिवासियों को दबाने के लिए सत्ता की ताकत का गलत उपयोग कर रही है।

बीएसपी की ओऱ से जारी किए गए बयान में कह गया है कि, देश में दलितों, जनजातियों और पिछड़े समुदायों के उत्पीड़न के खिलाफ अदालत में लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर सरकार आतंक और डर फैला रही है। भाजपा द्वारा सत्ता की ताकत का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने सवाल किया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा, पुणे पुलिस बताए कि किन ठोस सबूतों के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई है।
वहीं इस मामले पर राजद प्रमुख लालू यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ये देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है. पांच बुद्धिजीवियों का गिरफ्तार किया जाना दिखाता है कि देश आपातकाल की ओर बढ़ रहा है. मैं इसकी निंदा करता हूं। बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे स्थित भीमा-कोरेगांव में इस साल की शुरुआत में भड़की हिंसा के मामले में पुणे पुलिस ने कई शहरों में एक साथ छापेमारी कर कवि और वामपंथी बुद्धिजीवी वरवर राव, फरीदाबाद से सुधा भारद्वाज और दिल्ली से गौतम नवलखा को गिरफ्तार किया है। वहीं ठाणे से अरुण फरेरा और गोवा से बर्नन गोनसालविस को हिरासत में लिया गया है।
इससे पहले पुलिस ने इस मामले में जून, 2018 में गिरफ्तार पांच लोगों में एक के ठिकाने से पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश से जुड़ा एक पत्र जब्त किया था। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही तरह मोदी को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। इस पत्र से ही वरवरा राव का नाम सामने आया था।
-
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications