लोकसभा चुनाव से ठीक पहले BSP छोड़ BJP में शामिल हुईं संगीता आजाद, निर्भया केस की वकील भी 'कमल' के साथ
BSP MP Sangeeta Azad, Azad Ari Mardan and Seema Samridhi Join BJP: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बढ़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सांसद संगीता आजाद ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। उनके अलावा आजाद अरिमर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं।
तीनों ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में जाकर पार्टी की सदस्यती ली। इस मौके पर भाजपा के महासचिव विनोद तांवड़े, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।
यह भी देखें: कौन हैं ये करोड़पति नेता? दस साल में दस गुना बढ़ी संपत्ति, अब सपा छोड़ BJP में हुए शामिल!

इससे पहले बसपा सांसद रितेश पाड़े ने भी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा लिया था। इससे पहले बसपा ने अपने सांसद कुंवर दानिश अली को पार्टी से निष्काषित कर दिया था।
यह भी देखें: यूपी में पूर्व की सरकारों पर बरसे सीएम योगी, बोले-व्यापारी और बेटियां असुरक्षित थीं
#WATCH | BSP MP Sangeeta Azad, party leader Azad Ari Mardan and Supreme Court lawyer Seema Samridhi (Kushwaha) join the BJP, in Delhi. pic.twitter.com/oaLN8Hg1Fo
— ANI (@ANI) March 18, 2024
कौन हैं संगीता आजाद?
संगीता आजाद ने यूपी की लालगंज सीट से बसपा के टिकट पर साल 2019 में चुनाव जीता था। इस चुनाव में संगीता आजाद ने बीजेपी की नीलम सोनकर को हराया था। अब देखना वाली बात यह है कि बीजेपी संगीता आजाद को लालगंज सीट से टिकट देती है या नहीं। बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। सांसद संगीता आजाद के साथ उनके पति और पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है।
सीमा कुशवाह ने निर्भया रेप केस का किया था प्रतिनिधित्व
सीमा कुशवाह वही वकील है जिन्होंने निर्भया रेप केस का सुप्रीम कोर्ट में प्रतिनिधित्व किया था। वो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की रहने वाली हैं। सीमा अपने गांव की पहली लड़की थीं जिसने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा आजाद को अपना योगदान देने का पूरा मौका देगी।
यह भी देखें: 'माया' के गढ़ में होगा बड़ा खेल! 'हाथी' की सवारी कर चुके रितेश पांडे क्या खिला पाएंगे अंबेडकरनगर में 'कमल'












Click it and Unblock the Notifications