कौन हैं ये करोड़पति नेता? दस साल में दस गुना बढ़ी संपत्ति, अब सपा छोड़ BJP में हुए शामिल!
समाजवादी पार्टी के एटा से पूर्व सांसद और करोड़पति नेता कुंवर देवेन्द्र सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। रविवार को लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद वरिष्ठ सपा नेता के पार्टी छोड़ने से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद एटा का राजनीतिक समीकरण बदल गया है।

गांव की राजनीति से अपनी राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले कुंवर देवेंद्र सिंह यादव सबसे पहली बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे। उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।
वह समाजवादी पार्टी से दो बार सांसद रहे लेकिन बाद में 2009 में कल्याण सिंह ने उन्हें चुनाव हार दिया। उसके बाद भी वे 2014 और 2019 में भी चुनाव लड़ी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
अब लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान होने के बाद कुंवर देवेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। सियासी जानकारों का कहना है कि इससे समाजवादी पार्टी पर काफी असर पड़ेगा।
200 करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं कुंवर देवेंद्र सिंह
समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए एटा के पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह की संपत्ति 10 साल में 10 गुना बढ़ गई है। साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कुंवर देवेंद्र सिंह की संपत्ति 20 करोड़ से अधिक थी।
वहीं साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की संपत्ति 124 करोड़ पहुंच गई। इन संपत्तियों का जिक्र उन्होंने नामांकन के दौरान किया था।
Myneta.info के आंकड़ों की माने तो साल 2009 में 208759178 की संपत्ति कुंवर देवेंद्र सिंह के पास थी। इसके अलावा साल 2014 में यह संपत्ति बढ़कर 1249971797 हो गई। इसी तरह साल 2019 में हुए उपचुनाव में इनकी संपत्ति 200 करोड़ से अधिक हो गई थी।
Myneta.info के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में उनके द्वारा जो शपथ पत्र दिया गया था उसमें उन्होंने 204 करोड़ 64 लाख 15655 रुपए की संपत्ति का ब्यौरा दिया था।
ऐसे में लोकसभा चुनाव 2009 से लोकसभा चुनाव 2019 तक उनकी संपत्ति में 20 गुना इजाफा हुआ। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान होने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अब ऐसे में यह भी देखना होगा की उनकी मौजूदा संपत्ति कितने करोड़ की हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications