यूपी में पूर्व की सरकारों पर बरसे सीएम योगी, बोले-व्यापारी और बेटियां असुरक्षित थीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विकास की बात करें और उसमे शिक्षा और स्वास्थ्य की बात ना करें यह मजाक होगा। पिछली सरकारें यही करती थीं। उन्होंने सबसे पहले शिक्षा की व्यवस्था को बिगाड़ा, स्वास्थ्य की व्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

व्यापारी-बेटी को असुरक्षित कर दिया, दंगे होने लग गए, प्रदेश में कर्फ्यू-दंगा ने ऐसा घेरा कि यूपी के नौजवानों के सामने पहचान का संकट आ खड़ा हुआ। व्यापारी और उद्यमी अपना-अपना उद्योग छोड़कर भागने लगे। विकास के कार्यों में भाई-भतीजावाद हावी हो गया। अराजकता का तांडव छाने लग गया।

cm yogi

देखते ही देखते हुए असीमित क्षमता का यह प्रदेश अपनी पहचान का मोहताज हो गया। यहां का नौजवान कहीं जाता था, अपनी पहचान छिपाता था। लेकिन अब हर गरीब को मकान मिल रहा है, अनाज मिल रहा है, आयुष्मान कार्ड मिल रहा है। वृद्धा को पेंशन मिल रही है बेटी को पढ़ाई से लेकर शादी तक में सरकार मदद कर रही है। यह डबल इंजन की सरकार हर किसी के हित के लिए काम कर रही है।

शिक्षा के लिए हमारा संकल्प था कि हर कमिश्नरी में एक विश्वविद्यालय बनाएंगे। निजी विश्वविद्यालयों को भी आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश में 22 विश्वविद्यालय बनाए गए हैं। किसी भी तरह की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया गया। वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज की संकल्पना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हर जनपद में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। यह डबल इंजन की सरकार केवल सपने दिखाती नहीं है, हकीकत बुनती है। इसीलिए जनता बार-बार भाजपा को चुनती है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की जब नीयत साफ होती है तो वो लोक कल्याण, विकास, सुरक्षा की बात करती है। डबल इंजन की सरकार यही करती है। आज पूरे देश के अंदर मोदीजी के नेतृत्व में जो कार्य हुआ है, उसकी वजह से एक ही आवाज आ रही है, एक बार फिर, मोदी सरकार। हमारा संकल्प विकसित भारत है, विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश चाहिए। विकसित उत्तर प्रदेश के लिए हर जिले का विकास जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+