कुमारस्वामी को अब मायावती ने दिया बड़ा झटका, सरकार पर बढ़ा खतरा

बेंगलुरु। 16 विधायकों के इस्तीफे के बाद मुश्किलों में फंसी कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार की राह आसान होती दिखाई नहीं दे रही है। बागी विधायक पहले से ही विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं अब मायावती की पार्टी बसपा की तरफ से भी सीएम एचडी कुमारस्वामी को तगड़ा झटका लगा है। बसपा विधायक एन महेश ने कहा कि वे सोमवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं होंगे।

मायावती के निर्देश पर लिया फ्लोर टेस्ट में शामिल ना होने का फैसला

मायावती के निर्देश पर लिया फ्लोर टेस्ट में शामिल ना होने का फैसला

बसपा विधायक एन महेश ने विश्वास मत के दौरान सदन में उपस्थित ना होने का फैसला लिया है। एन महेश ने कहा, 'मैं बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार सोमवार को होने वाले कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत में भाग नहीं लूंगा।' बसपा विधायक के इस फैसले से कुमारस्वामी सरकार को बड़ा झटका लगा है। 16 विधायकों के इस्तीफे के बाद पहले से ही कुमारस्वामी सरकार पर अल्पमत में आने का खतरा मंडरा रहा है। बीजेपी बार-बार कह रही है कि सरकार के पास बहुमत नहींं है, ऐसे में कुमारस्वामी को सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सोमवार को हो सकता है फ्लोर टेस्ट

सोमवार को हो सकता है फ्लोर टेस्ट

कर्नाटक में जारी सियासी उठापटक के बीच विधानसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि अब फ्लोर टेस्ट पर वोटिंग सोमवार को ही संभव है। कांग्रेस-जेडीएस विधायकों की अपील पर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। हालांकि, बीजेपी के विधायक बार-बार मांग कर रहे थे कि फ्लोर टेस्ट शुक्रवार को ही हो लेकिन स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं कुमारस्वामी

15 बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार के सामने मुश्किल पैदा हो गई है। वहीं, फ्लोर टेस्ट को लेकर राज्यपाल ने भी दो-दो बार सीएम कुमारस्वामी को बहुमत साबित करने का वक्त दिया लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया। इसके बाद सीएम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और याचिका दायर करते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान फ्लोर टेस्ट के लिए राज्यपाल निर्देशित नहीं कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+