गाजियाबाद: मॉर्निंग वॉक पर निकले बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर वारदात को दिया अंजाम

Recommended Video

    BSP Leader Shabbar Zaidi की Ghaziabad में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी Police | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बेखौफ बदमाशों ने बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। शहर की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में सोमवार की सुबह बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे बसपा नेता शब्बर जैदी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इस घटना को उनके घर से करीब 100 दूरी पर अंजाम दिया। बसपा नेता की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

    मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे बसपा नेता

    मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे बसपा नेता

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शब्बीर जैदी सोमवार सुबह 6 बजे करीब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उनके घर से करीब 100 मीटर दूर बदमाश घात लगाए बैठे थे। मॉर्निंग वॉक कर रहे बसपा नेता पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच बसपा नेता को सीने में गोली लग गई जिससे उनकी मौत हो गई।

    बसपा नेता को बदमाशों ने गोलियों से भूना

    बसपा नेता को बदमाशों ने गोलियों से भूना

    इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 55 साल के शब्बीर जैदी बेहटा हाजीपुर गांव में रहते थे। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या के पीछे क्या वजह है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं, लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण बसपा नेता की हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    लोनी नगरपालिका के चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुके थे

    लोनी नगरपालिका के चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुके थे

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सोमवार सुबह 6:20 शब्बर जैदी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उनके घर से करीब 100 मीटर दूरी पर एक बदमाश बाइक पर खड़ा था। वहीं कुछ बदमाश पास ही एक कार में बैठे थे। उन्होंने बसपा नेता को घेर लिया और करीब 20 मीटर दूरी तक उनको घसीटते ले गए। उनके सीने पर 5-6 गोलियां दागी गईं जिससे बसपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बसपा नेता शब्बर जैदी की पत्नी का नाम शहनाज है, जबकि उनकी तीन बेटियां शदब, निगार और फराह हैं। शब्बर जैदी साल 2007 में लोनी नगरपालिका के चेयरमैन का चुनाव भी लड़ चुके थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+