2019 से पहले 'हाथी की ताकत' दिखाने को मायावती ने बनाया 'यूपी-छत्तीसगढ़' प्लान

2019 से पहले 'हाथी की ताकत' दिखाने की कोशिश में लगी मायावती ने यूपी से छत्तीसगढ़ का एक सुपर प्लान तैयार किया है।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे तीन प्रमुख राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों पर इस वक्त पूरे देश की सियासी निगाहें टिकी हुई हैं। इन तीनों ही राज्यों में मौजूदा वक्त में भाजपा की सरकार है और पार्टी फिर से यहां जीत का परचम लहराकर अपना विजय रथ कायम रखना चाहती है। वहीं, भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की पार्टी 'जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़' के साथ गठबंधन किया है। 2019 से पहले 'हाथी की ताकत' दिखाने की कोशिश में लगी मायावती ने यूपी से छत्तीसगढ़ का एक सुपर प्लान तैयार किया है।

प्रचार की लिस्ट में शामिल यूपी के ये नेता

प्रचार की लिस्ट में शामिल यूपी के ये नेता

छत्तीसगढ़ चुनावों को लेकर तैयार किए गए मायावती के प्लान के मुताबिक, यूपी बसपा के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ में 'बीएसपी-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़' गठबंधन की ओर से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए जिन नेताओं की लिस्ट तैयार की गई है, उनमें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, बाहुबली मुख्तार अंसारी के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पार्टी के विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा और राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के नाम शामिल हैं।

4 नवंबर को मायावती की दो रैली

4 नवंबर को मायावती की दो रैली

बसपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ गठबंधन के तहत चुनाव मैदान में उतरने वाले पार्टी के प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा मांग मायावती की है। प्रदेश में चुनाव प्रचार की रणनीति उसी हिसाब से बनाई है। पार्टी के स्थानीय नेताओं के मुताबिक आगामी 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ में मायावती की दो जनसभाएं रखी गई हैं, जिनमें भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। बहुजन समाज पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एमएल भारती को चुनाव की रणनीति के हिसाब से परदे के पीछे की जिम्मेदारी दी गई है।

बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में ऋचा जोगी

बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में ऋचा जोगी

आपको बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुखिया अजीत जोगी की पुत्रवधू ऋचा जोगी भी प्रदेश की अकलतरा सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में बसपा की सदस्यता ली थी। बसपा में शामिल होने से पहले ऋचा को 'जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़' की ओर से राजनांदगांव सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया था। दरअसल, मायावती और अजीत जोगी के बीच गठबंधन को लेकर सीटों के बंटवारे का जो फार्मूला तय हुआ है, उसमें बसपा के हिस्से में 35 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के हिस्से में 55 सीटें हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर कुछ नेताओं में असंतोष था, जिसे दूर करने के लिए इस फॉर्मूले में कुछ सीटों पर 'जकांक्ष' के प्रत्याशियों को बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+