छत्तीसगढ़: बसपा और अजीत जोगी के बीच तय हुईं सीटें, ये रही पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बसपा ने छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जनता कांग्रेस जोगी और बीएसपी के बीच छत्तीसगढ़ में गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। मंगलवार को बिलासपुर में दोनों पार्टियों ने सीटों के संबंध में अपनी बात स्पष्ट की। बीएसपी ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें उनके प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इनमें राजधानी की भी दो सीटें शामिल हैं।

 BSP announces candidates of 35 seats for chhattisgarh assembly election 2018

जेसीजेसी और बसपा गठबंधन के बाद आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की शर्तों के जोगी कांग्रेस प्रदेश की 90 सीटों में से 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने हिस्सों के सीटों का बंटवारा कर इसका औपचारिक ऐलान कर दिया है।

 BSP announces candidates of 35 seats for chhattisgarh assembly election 2018

बसपा को एसटी-एससी बहुच जांजगीर, बलौदाबजार, मुंगेली आदि जिलों की सीटों पर प्रमुखता दी गई है क्योंकि वहां उनका जनाधार ज्यादा है, हालांकि वर्तमान में बसपा के पास एक ही विधायक है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जोगी के साथ आने से न सिर्फ उनका वोट प्रतिशत बढ़ेगा अपितु सीटों में भी इजाफा होगा। इधर, जोगी कांग्रेस कर्नाटक की तरह तीसरी पार्टी क्षेत्रीय दल के सत्ता में काबिज होने के सपने सजों रही है, बसपा के साथ आने से उनकी बिखरती हुई पार्टी फिर से मजबूत हो जाएगी।

मायावती करेंगी जनसभा को संबोधित

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी बाजपेयी ने बताया कि दोनों दलों के नेताओं ने रैली की तैयारी पर चर्चा की। आगामी 13 अक्टूबर को संस्कारधानी बिलासपुर में आयोजित होने वाले महासम्मेलन में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ जनता कांग्रेस के मुखिया अजीत जोगी की संयुक्त सभा में गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन में 5 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट कार्यकर्ताओं को दिया गया है। वहीं सीटों को लेकर दोनों पार्टियों के नेता विचार विमर्श कर रहे हैं और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान 30 सितंबर तक करेंगे।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश चुनाव से पहले 'अगड़ा-पिछड़ा' में उलझे शिवराज सिंह चौहान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+