पाक की ना-पाक हरकत, सीमा पर बरसाई गोली, 1 जवान घायल

ceasefire
जम्मू। पाकिस्तान की ना-पाक हरकत बंद होने का नाम ही नहीं ले रही है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। बार-बार सीमा पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हो रही है। भारत की जम्मू सीमा पर तनाव व्याप्त है। भारत की ओर से कड़ा संदेश दिए जाने के बावजूद भी पाकि स्तान अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगा हुआ है।

एकबार फिर से जम्मू के सांबा सेक्टर के हीरानगर इलाके में पाकिस्तानकी ओर से फायरिंग की गई। पाकिस्तान से हुई फायरिंग में एक जवान घायल हो गया। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच वहां करीब आधे घंटे तक जमकर गोलीबारी हुई।

पाक सेना ने जम्मू के सांबा सेक्टर के कटाव बॉर्डर आउट पोस्ट पर सुबह करीब 11:30 बजे सुरक्षा बल के जवान को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। इस फायरिंग में जवान बुरी तरह घायल हो गया। जैसे ही जवान को गोली लगी वहां मुस्तैद जवान हरकत में आ गए और उन्होंने भी जबावी कार्रवाई शुरु कर दी। दोनों ओर से फायरिंग होती रही। बाद में पाक सेना ने गोली चलानी बंद कर दी। जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी चैन की सांस ली। हलांकि इस वारदात के बाद बीएसएफ ने दावा किया है कि आउट पोस्ट पर तैनात जवान को पाकिस्तानी शार्प शूटरो ने स्नाइपर राइफल से अपना निशाना बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+