जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लघंन, BSF जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लघंन करते हुए गोलाबारी की। शुक्रवार शाम में हुए इस सीजफायर उल्लंघन में को हुए एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया। शहीद जवान बीएसएफ में सब इंसपेक्टर के पद पर तैनात था।

बता दें कि एलओसी पर पाकिस्तानी सेना आए दिन सीजफायर(युद्धविराम) की शर्तों का उल्लघंन कर रही हैं। इससे पहले 12 अगस्त को भी पाकिस्तानी सेना केजी सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया था। इस हमले में 42 वर्षीय नायाब सूबेदार जगराम सिंह तोमर शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications