तेज बहादुर यादव की बीएसएफ से बर्खास्तगी पर पत्नी ने देश से किया एक सवाल

शर्मिला ने सवाल किया है कि उसने ऐसा कौन सा गुनाह किया था जो उसकी 20 साल की सर्विस हो गई थी और उसको डिसमिस कर दिया गया।

नई दिल्ली। बीएसएफ में खराब खाने की शिकायत करने वाले कॉन्‍स्‍टेबल तेज बहादुर यादव की बर्खास्तगी के बाद उनकी पत्नी शर्मिला ने एक फेसबुक पर एक वीडियो के जरिए अपना संदेश दिया है। पति की बर्खास्तगी पर देश से सवाल करते हुए शर्मिला ने भीगी आंखों से पूछा है कि बताइए अब भला कौन मां बेटे को फौज में भेजेगी।

तेज बहादुर की बर्खास्तगी पर पत्नी ने देश से किया एक सवाल

शर्मिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि उनका कोर्ट मार्शल कर दिया गया है। उसने जवानों के हित में ये कदम उठाया था और देश को अपना खाना दिखाया था। इसके बाद कोई भी मां अपने बच्‍चे को फौज में भेजेगी क्‍या? उसने ऐसा कौन सा गुनाह किया था जो उसकी 20 साल की सर्विस हो गई थी और उसको डिसमिस कर दिया गया। सरकार को चाहिए था कि उसको बाइज्‍जत घर भेज दे, सरकार ने ये बहुत गलत किया है। इससे कोई भी मां अपने बच्‍चे को सेना में भेजने से डरेगी।

तेज बहादुर की बर्खास्तगी पर पत्नी ने देश से किया एक सवाल

तेज बहादुर यादव ने जनवरी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्‍होंने शिकायत की थी कि बीएसएफ के जवानों को खराब क्‍वालिटी का खाना सर्व किया जा रहा है। इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इनक्‍वायरी शुरू हुई थी। बुधवार को उन्‍हें बर्खास्‍त करने का फैसला किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+