कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा पर लगा नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप, BJP नेता ने जारी किया स्टेटमेंट
लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक की राजनीति में खलबली मची हुई है। एक महिला ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा पर नाबालिग बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का सनसनी खेज आरोप लगाया है।
सदाशिवनगर पुलिस ने येदियुरप्पा पर POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। अब इस मामले पर येदियुरप्पा की प्रतिक्रिया सामने आई है। नाबालिग लड़की के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार करते हुए, भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि वह कानून के अनुसार मामले का सामना करेंगे।
यह भी देखें: Lok Sabha Polls: BJP की कर्नाटक ईकाई में घोषित कैंडिडेट्स को लेकर क्यों मची है उथल-पुथल? यहां जानें सबकुछ

उन्होंने कहा, "मुझे पता चला है कि एक महिला ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लगभग एक महीना हो गया होगा, वे आते रहते थे लेकिन मैंने ध्यान नहीं दिया। लेकिन एक दिन, जब मुझे बताया गया कि वे रो रहे हैं, तो मैंने उन्हें फोन किया और पूछा कि क्या हुआ। उन्होंने मुझे बताया कि उनके साथ अन्याय हुआ है।"
उन्होंने आगे कहा, "फिर मैंने पुलिस आयुक्त (बी) दयानंद को फोन किया और उनसे उनकी बात सुनने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। लेकिन, फिर उसने वहीं मेरे खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। मुझे लगा कि वह अस्वस्थ है और मैंने पुलिस आयुक्त से जांच करने को कहा।"
येदियुरप्पा ने कहा, "अब इसे तोड़-मरोड़कर एफआईआर बना दिया गया है। हम वही करेंगे जो कानूनी तौर पर जरूरी होगा। मैंने नहीं सोचा था कि किसी की मदद करने का ये नतीजा होगा। मैंने उन्हें कुछ पैसे भी दिए थे। लेकिन हम कानूनी तौर पर लड़ेंगे।"
यह भी देखें: एयरपोर्ट पर खाने के लिए जेब ढीला करने की जरूरत नहीं, सिर्फ 10 रुपये में भरपेट भोजन, कर्नाटक सरकार का बड़ा कदम
नाबालिग ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है
17 साल की नाबालिग की मां ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में 81 साल के दिग्गज बीजेपी नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। यह कथित तौर पर 2 फरवरी को आधिकारिक मामलों पर एक बैठक के दौरान हुआ था।
मामला POCSO की धारा 8 (सेक्सुअल असॉल्ट) और धारा 354 A (सेक्सुअल हरासमेंट) के तहत दर्ज किया गया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एफआईआर के अनुसार, जब पीड़िता अन्य लोगों द्वारा बलात्कार किए जाने के बाद मदद मांगने गई तो उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया।
यह भी देखें: Lok Sabha Election: कर्नाटक में कांग्रेस कितने मंत्रियों को थमा सकती है टिकट? कुछ पहले ही कर चुके हैं इनकार












Click it and Unblock the Notifications