Lok Sabha Polls: BJP की कर्नाटक ईकाई में घोषित कैंडिडेट्स को लेकर क्यों मची है उथल-पुथल? यहां जानें सबकुछ
Lok Sabha Election 2024:लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों, नौ केंद्रीय मंत्रियों, दो राज्यसभा सांसदों और 15 महिलाओं के नाम शामिल हैं। कर्नाटक लोकसभा सीटों की बात करें तो, बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 20 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें 12 सांसदों का टिकट कटा है।
जिसके बाद बीजेपी की कर्नाटक इकाई के अंदर राज्य के लिए पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची को लेकर आंतरिक उथल-पुथल मची है। निर्वाचन क्षेत्रों में बदलाव पर नाराजगी व्यक्त की गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा की जगह बेंगलुरु उत्तर से शोभा करंदलाजे को मैदान में उतारा गया है।

कर्नाटक इकाई में आंतरिक उथल-पुथल
सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु उत्तर से मौजूदा सांसद गौड़ा इस बात से नाखुश हैं कि उनकी सीट केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को दी गई है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से पूछा कि बेंगलुरु में शोभा की हिस्सेदारी क्या है? और फैसले को "अनुचित" बताया है। तटीय कर्नाटक के संघ परिवार के नेताओं ने कथित तौर पर बीजेपी से कहा है कि शोभा करंदलाजे की जगह विधायक कोटा श्रीनिवास पुजारी को उडुपी चिकमंगलूर सीट से टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। हालांकि, पार्टी ने टिकट दे दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी गडग-हावेरी सीट से बसवराज बोम्मई को चुनावी रण में उतारा गया है। रेस में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का भी नाम चर्चा में बना रहा। हालांकि, जिले के नेताओं ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि बाहरी लोगों को मैदान में उतारने से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
कर्नाटक की 28 में से 20 सीटों पर कैंडिडेट्स घोषित
- सीट - टिकट मिला - टिकट कटा
- चिक्कोडी - अन्नासाहेब शंकर जोल्ले - अन्नासाहेब शंकर जोल्ले
- बागलकोट - पीसी गद्दीगौडर - पीसी गद्दीगौडर
- बीजापुर (SC) - रमेश जिगजिणगी - रमेश जिगजिणगी
- गुलबर्गा (SC) - उमेश जी जाधव- उमेश जी जाधव
- बीदर - भगवंत खुबा - भगवंत खुबा
- कोप्पल - बसवाराज क्यावातूर - कराडी संगन्ना अमरप्पा
- बेल्लारी (ST) - बी.श्रीरामुलु - देवेंद्रप्पा
- हावेरी - बसवराज बोम्मायी - शिवकुमार उदासी
- धारवाड़ - प्रह्लाद जोशी - प्रह्लाद जोशी
- दावणगेरे - गायत्री सिद्देश्वर - जीएम सिद्देश्वर
- शिमोगा - बी वाई राघवेंद्र - बी वाई राघवेंद्र
- उड्डपी चिकमंगलूर - कोटा श्रीनिवास पूजारी- शोभा करंदलाजे
- दक्षिण कन्नड - कैप्टन बृजेश चौटा- नलिन कुमार कतील
- तुमकुर - वी सोमन्णा - तुमकुर
- मैसूर - यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार - प्रताप सिम्हा
- चामराजनगर - एस बालराज - वी. श्रीनिवास प्रसाद
- बेंगलुरु ग्रामीण - सी एन मंजूनाथ - डीके सुरेश
- बेंगलुरु उत्तर - शोभ करंदलाजे- डीवी सदानंद गौड़ा
- बेंगलुरु सेंट्रल - पीसी मोहन - पीसी मोहन
- बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या - तेजस्वी सूर्या












Click it and Unblock the Notifications