'बीआरएस घोषणापत्र पवित्र पुस्तक', पार्टी कैडर से बोले केटीआर

भारात राष्ट्र समति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के तारक राम पार्टी के घोषणा पत्र को तेलंगाना के लिए बेहद अहम बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र एक पवित्र पुस्तक है। जिसकी हर लाइन पर हमें खरा उतना है। ऐसे में इसका सम्मान एक पवित्र पुस्तक की तरह होना चाहिए।

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने बीआरएस घोषणा पत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य के उत्थान के लिए ये बेहद जरूरी है। इलेक्शन मैनिफेस्टो राज्य में सभी वर्गों के लोगों के कल्याण और विकास के लिए बनाया गया है। वहीं विपक्षी दलों कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कि केटीआर ने आगे कहा कि सीएम के.चंद्रशेखर राव से ज्यादा किसी को भी तेलंगाना से प्यार नहीं था। विपक्षी दलों के लिए मुख्यमंत्री को गाली देकर वोट हासिल करना संभव नहीं था। ऐसे में उन्होंने बीआरएस के घोषणा की पत्र की नकल की।

KTR over BRS manifesto

सिरसिला में बीआरएस जिला कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर केटीआर ने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बीआरएस योजनाओं की नकल की है। जबकि उल्टे उनकी ओर से कहा जा रहा है कि बीआरएस ने ऐसा किया है।

मंत्री ने कहा कि तेलंगाना की जनता अगर किसी को सबसे अधिक प्यार करती है तो वो है सीएम के चंद्रशेखर राव। लेकिन अगर इससे आगे बढ़कर कोई दल दो बार कृषि ऋण माफ करे तो शायद उसे मौका मिल जाए, लेकिन ऐसा जमीनी स्तर पर ऐसा कौन करेगी ये भी एक सवाल है। केटीआर ने कहा ये वही कर सकता है जो सीएम केसीआर की तरह तेलंगाना के आमजन से जुड़ा हो और उनका दर्द समझता हो।

केटीआर ने मंच से सिरसिला में बीआरएस को तेलंगाना के लोगों का स्वाभिमान बताते हुए रामा राव ने कहा कि अब सभी जिलों में पार्टी कार्यालय बनाए जा रहे हैं। जिस पार्टी के पास 60 लाख सैनिक हों, वह पार्टी हमेशा फलती-फूलती रहनी चाहिए। वहीं बीजेपी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस कर्नाटक में तो पीएम मोदी ने रायथु बंधु, मिशन भगीरथ, मिशन काकतीय और अन्य जैसी बीआरएस योजनाओं की नकल की। केवल नाम बदलकर उन्हें पूरे देश में लागू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+