ब्रिटेन के सीनियर डॉक्टर बोले- गणतंत्र दिवस समारोह में PM बोरिस जॉनसन का आना मुश्किल
Boris Johnson India Visit: पूरे दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण फैला हुआ है। कोरोना महामारी के बीच राजधानी दिल्ली में अगले महीने 26 तारीख को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के शामिल होने उम्मीद है, लेकिन अब ब्रिटेन के डॉक्टरों ने इस संभावना से इनकार कर दिया है। उनके मुताबिक ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है, ऐसे में जॉनसन की भारत यात्रा संभव नहीं है।
Recommended Video

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन के चेयर काउसिंल चांद नागपाल ( Dr Chaand Nagpaul) ने कहा कि वहां पर कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में ब्रिटेन प्रशासन के लिए पीएम जॉनसन की यात्रा के बारे में इतना जल्दी निर्धारित करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि जाहिर है कि हम (ब्रिटेन) आज से पांच हफ्ते बाद की स्थिति का अंदाजा नहीं लगा सकता है, क्योंकि वायरस की वास्तविक स्थित का आंकलन प्रतिदिन के आधार पर होता है। उन्होंने मौजूदा हालात को देखते हुए कहा कि पीएम जॉनसन की भारत यात्रा अभी संभव नहीं लग रही है।
डॉ. नागपाल के मुताबिक कई बड़े अस्पतालों में बेड भर चुके हैं, जबकि अन्य में 90 प्रतिशत बेड पर मरीज भर्ती हैं। जिस वजह से पिछले हफ्ते 44 एंबुलेंस को दूरस्थ सुविधाओं के लिए निर्देश दिए गए, क्योंकि स्थानीय अस्पताल में बेड ही नहीं बचे थे। उनके मुताबिक कोरोना वायरस का टीका ब्रिटेन के लोगों को दिया जा रहा है, लेकिन नए म्युटेन ने समस्या को बढ़ा दिया है। अभी वैज्ञानिक इस पर जानकारी जुटा रहे कि वैक्सीन पर नए स्ट्रेन का कितना प्रभाव पड़ेगा।
नए स्ट्रेन से सब क्यों परेशान?
कोरोना वायरस के अब तक कई स्ट्रेन मिल चुके हैं, लेकिन अब जो स्ट्रेन ब्रिटेन में मिला है, उसने वैज्ञानिकों की परेशानी बढ़ा दी है, क्योंकि ये काफी तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। अभी ब्रिटेन में जहां-जहां ये स्ट्रेन मिले हैं, वहां काफी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिस वजह से भारत समेत कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications