कोरोना का असर: ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट ने भारतीय उड़ानों को परमिशन देने से किया इनकार

कोरोना का असर: ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट ने भारतीय उड़ानों को परमिशन देने से किया इनकार

लंदन, 22 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई देशों ने भारतीय विमानों पर रोक लगा दिया है। इसी क्रम में ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट ने शुक्रवार को 'रेड-लिस्ट' शामिल होने से पहले भारत से अतिरिक्त उड़ानों की अनुमति देने से मना कर दिया है। बुधवार (21 अप्रैल) को हीथ्रो एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। वहीं ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने सोमवार को कहा था कि ब्रिटेन में कोरोना के भारतीय वैरिएंट के 100 से अधिक मामलों के पता लगने के बाद उड़ानों को प्रतिबंधित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, भारत को रेड लिस्ट में शामिल करना हमारे लिए कठिन लेकिन अहम फैसला था। रेड लिस्ट का मतलब है कि कोई भी ऐसा शख्स जो पिछले 10 दिनों से भारत में रह रहा है, वह अगर यूके या आयरिश या ब्रिटिश नागरिक नहीं है तो वह ब्रिटेन में नहीं आ सकता है।

Britain Heathrow Airport

कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय विमानों पर ब्रिटेन द्वारा लगाए गए रेड लिस्ट के बाद सैंकड़ों भारतीय छात्रों और ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के परिवारों के लिए परेशानी हो गई है। भारत में कोरोना के केसों में तेजी को देखते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अगले हफ्ते होने वाली भारत की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी है। इसके लिए उन्होंने ट्वीट कर दुख जताया था।

ब्रिटेन में भारतीय छात्रों के प्रतिनिधि समूह ने एक बयान में कहा है कि ब्रिटने के विमानों को लेकर लगाए गए पाबंदी और नियमों को लेकर भारतीय समुदाय के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। आइसोलेशन के दौरान खर्च से लेकर छात्रों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर चिंताएं जाहिर की गई हैं।

उन्होंने कहा कि हमने भारतीय गृह मंत्रालय को इस बारे में सूचित कर दिया है। छात्रों को अंतिम सेमेस्टर और मई में शुरू होने वाले नए सत्र को लेकर काफी परेशान हैं।

भारत में गुरुवार (22 अप्रैल) को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 3,14,835 नए मामले सामने आए हैं। जो अब तक विश्व में आए कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 2,104 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 1,84,657 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। भारत में कोरोना के एक्टिव केस 22,91,428 हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+