'शर्मनाक, पहले पहलवानों को घटनास्थल पर ले गए, अब वीडियो-फोटो मांग रहे...', दिल्ली पुलिस की जांच पर उठे सवाल

Wrestlers Protest: देश की शीर्ष 7 महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर 7 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस को 15 जून तक कोर्ट में चार्जशीट पेश करने को कहा गया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के जांच करने के तरीकों पर अब सवाल उठ रहे हैं।

असल में दिल्ली पुलिस 9 जून को एक महिला पहलवान को डब्ल्यूएफआई कार्यालय ले गई और क्राइम सीन की रिक्रिएट किया। उसके बाद 11 जून को रिपोर्ट आई कि दिल्ली पुलिस ने सबूत को तौर पर 2 महिला पहलनवानों से वीडियो-ऑडियो, फोटो और व्हाट्सएप चैट मांगे हैं।

 Wrestlers Protest

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के जांच करने के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि ये कोई मर्डर या चोरी का केस नहीं है, जिसमें क्राइम सीन को रिक्रिएट किया जाए।

कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, ''बृजभूषण, जांच पड़ताल...। पुलिस सबूत के तौर पर वीडियो, ऑडियो, कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट चाहती है। अब पीड़ितों को कैमरे पर क्लिक करने के लिए तैयार रहना चाहिए और हमले को रिकॉर्ड करने के लिए किसी को तैयार रखना चाहिए। अब छेड़छाड़ होने वाली है, इसकी पहले से नोटिस मिलेगी क्या...।''

प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर लिखा, ''अमेजिंग, दिल्ली पुलिस को शर्म आनी चाहिए...।'' साकेत गोखले ने लिखा, ''दिल्ली पुलिस का एक और झूठ ये है कि महिलाओं को WFI ऑफिस नहीं ले गया था।''

अपने एक अन्य ट्वीट में साकेत गोखले ने लिखा, ''महिला पहलवान और यौन उत्पीड़न की शिकार संगीता फोगट को डराने और आघात पहुंचाने के के लिए दिल्ली पुलिस उन्हें 'क्राइम सीन' रिक्रिएट करने के लिए आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण के आवास पर ले गई है।''

कांग्रेस नेता विजय थोट्टाथिल (Vijay Thottathil) ने ट्वीट किया, ''तो दिल्ली पुलिस चाहती है यौन उत्पीड़न का ऑडियो/वीडियो/फोटो?? उन्हें दिया जाए। उन्हें लगा कि यह पहलवानों की बनाई हुई फिल्म है?? हमारे देश के लिए यह शर्म की बात है कि मोदी एंड कंपनी इस तरह के एक छेड़छाड़ का विरोध कर रही है!''

लेखक अशोक स्वैन ने लिखा, ''यदि आप मोदी से डिग्री दिखाने के लिए कहते हैं तो वे आपको देशद्रोही बना देते हैं। लेकिन, दिल्ली पुलिस महिला पहलवानों से मोदी के सांसद द्वारा यौन उत्पीड़न की तस्वीरें, वीडियो और व्हाट्सएप चैट दिखाने के लिए कहती है।''

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''और फिर इन पुलिस को हैरानी होती है कि महिलाएं बलात्कार/यौन उत्पीड़न की शिकायत क्यों नहीं करतीं। दिल्ली पुलिस के इसी व्यवहार के कारण ही बलात्कार/यौन उत्पीड़न पीड़ितों को शायद ही कभी न्याय मिल पाता है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+