Wrestler Protest: बृजभूषण शरण सिंह WFI की बैठक के बाद 22 जनवरी को देंगे बयान
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह WFI की एजीएम के बाद पहलवानों की ओर लग रहे आरोपों पर बयान देंगे।

Wrestler protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) अपने ऊपर लगे आरोपों पर 22 जनवरी को बयान देंगे। डब्ल्यूएफआई प्रमुख के बेटे प्रतीक भूषण ने कहा कि उनके पिता कुश्ती की वार्षिक आम बैठक (AGM) में शामिल होने के बाद अपना बयान जारी करेंगे।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में 22 जनवरी को डब्ल्यूएफआई की वार्षिक बैठक (WFI AGM) अयोध्या में की जाएगी। कुश्ती संघ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रतीक भूषण सिंह (Prateek Bhushan Singh) ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें WFI अध्यक्ष अपना बयान जारी करेंगे। प्रतीष भूषण ने बताया कि कुश्ती महासंघ की वार्षिक बैठक अयोध्या में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएफआई ने ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों सहित पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर निर्धारित 72 घंटों के भीतर खेल मंत्रालय को स्पष्टीकरण जारी किया था।
Recommended Video

एक बयान में प्रतीक भूषण ने कहा, "हम औपचारिक रूप से इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। वो (बृजभूषण शरण सिंह) डब्ल्यूएफआई की वार्षिक आम बैठक में भाग लेने के बाद 22 जनवरी को मीडिया को संबोधित करेंगे। हमने खेल मंत्रालय को अपना आधिकारिक बयान दे दिया है।"
ओलंपिक संघ की टीम करेगी जांच
मामले में जांच के ओलंपिक संघ ने 7 सदस्यीय टीम गठित की गई है। ये टीम भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को हर एंगल के जांच करेगी। वहीं महासंघ के सूत्रों के अनुसार WFI का मानना है कि विरोध करने वाले एथलीटों ने पहलवानों को गलत जानकारी दी। ये सभी पहलवान उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। कुश्ती महासंघ का हवाला देते हुए सूत्रों ने कहा कि विरोध करने वाले खिलाड़ियों ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहलवानों को यह कहकर धोखा दिया कि इसे रद्द कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications