अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों सफाई देंगे बृजभूषण सिंह, शाम 4 बजे के बाद करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

जिस तरह से पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं उसपर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा सांसद देंगे सफाई। शाम 4 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बृजभूषण शरण सिंह।

Brij Bhushan Sharan Singh

यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज शाम 4 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस वह अपने गृह जिला गोंडा से करेंगे। खुद बृजभूषण सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आज शाम 4 बजे के बाद कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र नंदनीनगर नवाबगंज जनपद गोंडा में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय कुश्ती और कुश्ती के खिलाफ साजिश करने और महिला पहलवानों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की राजनीतिक साजिश का पर्दाफाश है। इससे पहले बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस 12 बजे की जाएगी, लेकिन इसके समय में बदलाव किया गया है। बृजभूषण सिंह के सोसल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा गया, साजिश के पीछे कौन, सांसद जी खोलेंगे पोल।

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने गुरुवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके घर पर मुलाकात की थी। यह मुलाकात कई घंटे तक चली। मुलाकात काफी सकारात्मक रही और तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। आज भी यह मुलाकात जारी रहेगी। सूत्रों की मानें तो बृजभूषण शरण सिंह को 24 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है, लेकिन बृजभूषण सिंह ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि मैं अपराधी के तमगे के साथ इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं, मैं सीबीआई जांच का भी सामना करने के लिए तैयार हूं। अगर मेरे खिलाफ यौन शोषण के आरोप साबित हो जाते हैं तो मैं फांसी चढ़ने के लिए भी तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+