Brij Bhushan Sharan Singh: आखिर क्यों बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई से बच रही BJP?

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय महिला पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। ऐसे में क्या वजह है कि भाजपा उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही।

Brij Bhushan Sharan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह छह बार के सांसद है, उनकी पत्नी भी एक बार सांसद रह चुकी हैं और बृजभूषण शरण सिंह के बेटे भी मौजूदा समय में विधायक हैं। गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या सहित कई जिलों में बृजभूषण शरण सिंह का प्रभाव काफी ज्यादा है।

आंदोलन से जुड़े
अहम बात यह है कि राम जन्मभूमि को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जो आंदोलन किया था उससे बृजभूषण शरण सिंह जुड़े रहे हैं। बाबरी मस्जिद को गिराने के लिए जिन 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी उसमे बृजभूषण शरण सिंह का नाम भी शामिल था।

कई जिलों में प्रभाव
बृजभूषण शरण सिंह के रसूख की बात करें तो अयोध्या, बलरामपुर गोंडा सहित कई जिलों मे उनका प्रभाव है। वह राजनीतिक रूप से काफी मजबूत हैं। रामजन्मभूमि आंदोलन में शामिल होने के साथ बृजभूषण शरण सिंह भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर चलने वाले व्यक्ति हैं।

रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े
बृजभूषण शरण सिंह रामजन्मभूमि आंदोलन को गर्व के साथ बताते हैं और कहते हैं कि मुझे इस आंदोलन में शामिल होने का गर्व है। बृजभूषण खुले तौर पर कहते हैं कि वह भाजपा और आरएसएस की विचारधार पर गहराई से जुड़े हैं।

विचारधारा से जुड़े नेता
अहम बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह एक बार सपा से सांसद रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा था कि मैं विचारधारा के तौर पर भाजपा से ही जुड़ा हूं, मेरे खिलाफ कुछ भाजपा नेताओं ने षड़यंत्र किया और मेरा टिकट कटवा दिया, जिसकी वजह से मजबूरन मुझे सपा से चुनावी मैदान में उतरना पड़ा, लेकिन मैं फिर से भाजपा में लौट आया।

बड़ा साम्राज्य
हाल के दिनों की बात करें तो अवध क्षेत्र में बृजभूषण शरण सिंह ने अपने प्रभाव का काफी विस्तार किया है। यहां पर उन्होंने कई कॉलेज और स्कूल बनाए हैं। शिक्षा का बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है। उनपर कई जमीनों पर कब्जे का आरोप लगा है।

आरोप साबित हुए तो आत्महत्या कर लूंगा
बृजभूषण शरण सिंह टाडा केस के तहत जेल जा चुके हैं, रामजन्मभूमि आंदोलन में जेल जा चुके हैं। ऐसे मे विवादों से पुराना रिश्ता रहा है बृजभूषण शरण सिंह। पहलवानों के आरोपों पर भी खुले तौर पर बृजभूषण शरण सिंह कहते हैं कि आरोप अगर साबित हुए तो आत्महत्या कर लूंगा।

भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से जुड़े
बृजभूषण शरण सिंह जिस तरह से भाजपा और आरएसएस से लंबे समय से जुड़े रहे हैं, पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं, उसकी वजह से भाजपा उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे हट रही है। बृजभूषण शरण सिंह बड़े भाजपा नेताओं का नाम लेकर कहते भी हैं कि उनका उनसे संबंध काफी अच्छा है। पूर्व पीएम अटल जी का भी नाम वह लेते हैं और कहते हैं उनका उनसे करीबी रिश्ता था।

भाजपा नेताओं ने साधी चुप्पी
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अभी तक किसी भी बड़े भाजपा नेता ने कोई बयान नहीं दिया है। मामला जब सुप्रीम कोर्ट पुहंचा है तो तब जाकर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

हत्या की बात स्वीकार की थी
एक टीवी इंटरव्यू में 2022 में बृजभूषण शरण सिंह ने स्वीकार किया था कि उनसे एक हत्या भी हुई है। यह इस तरह का इकरारनामा है जो शायद बड़े से बड़े अपराधी भी कैमरे के सामने करने से बचते हैं। उन्होंने कहा था कि जिस व्यक्ति ने रवींद्र सिंह की हत्या की थी, मैंने उसे धक्का दिया और उसे गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

कई तरह के बिजनेस
बृजभूषण शरण सिंह के 50 स्कूल और क़लेज हैं, इसके अलावा वह खनन, कोयला, रियल स्टेट और शराब के बिजनेस में भी हैं। हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर बृजभूषण शरण सिंह अपने समर्थकों और छात्रों को स्कूटर, मोटरसाइकिल गिफ्ट के तौर पर देते हैं।

योगी सरकार पर भी खड़ा कर चुके हैं सवाल
रांची में एक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने एक पहलवान को स्टेज पर थप्पड़ मार दिया था। यही नहीं उन्होने योगी आदित्यनाथ सरकार की भी आलोचना की थी, उन्होंने ब्यूरोक्रैसी पर आरोप लगाया था कि वह चुने हुए प्रतिनिधियों को पैर छूने के लिए मजबूर करते हैं। बाढ़ के दौरान तैयारी को लेकर भी उन्होंने योगी सरकार पर सवाल खड़ा किया था

किसी बड़े का हाथ सिर पर
योगी आदित्यनाथ को सख्त सीएम के तौर पर जाना जाता है लेकिन बावजूद इसके बृजभूषण शरण सिंह को लेकर योगी आदित्यनाथ ने चुप्पी साध रखी है। बृजभूषण सिंह की कई ऐसी गतिविधियां हैं जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है लेकिन योगी सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है निसंदेह किसी बड़े नेता का उनपर हाथ है।

अखिलेश की तारीफ
बृजभूषण शरण सिंह ने यहां तक कहा था कि अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर कुछ नहीं कहा है, मैंने उन्हें बचपन से जानता हूं, वह मुझे अच्छी तरह से जानते हैं, यही वजह है कि उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं कहा है। ऐसे में बृजभूषण शरण सिंह ने अपने विकल्प को लेकर भी संकेत दिए हैं।

बड़े ठाकुर नेता
प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में भाजपा बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई का जोखिम नहीं लेना चाहती है। यही नहीं लोकसभा चुनाव को भी बहुत समय नहीं बचा है। ठाकुरों की राजनीति में भी बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश के बड़े नेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+