शादी के दिन भी नहीं मिली ऑफिस से छुट्टी, स्टेज पर लैपटॉप से काम करती दुल्हन का Video Viral

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के चलते कई लोगों ने अपनी शादी टाल दी या तो उन्होंने सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक छोटे आयोजन के साथ साथ फेरे लिए। महामारी के इस संकट में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सरकार ने घर से काम करने का सुझाव दिया है। वर्क फ्रॉम होम के कई फायदे हैं जैसे कि आपको अगर कोई जरूरी काम निपटाना है तो छुट्टी लेने की जरूरत नहीं, काम के बीच में भी उसे किया जा सकता है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि वर्क फ्रॉम होम में ऑफिस के काम के दौरान शादी भी की जा सकती है।

अपनी शादी के स्टेज पर काम करती दुल्हन

अपनी शादी के स्टेज पर काम करती दुल्हन

जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन हाथ में लैपटॉप और मोबाइल लिए अपनी शादी के मंडप से काम कर रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शादी के स्टेज पर काम कर रही दुल्हन का पति भी उसके साथ बैठा दिखाई दे रहा है लेकिन वह कुछ बोल नहीं पाता। ऐसा बहुत कम बार देखा गया है कि किसी लड़की ने अपनी शादी के दिन भी काम से छुट्टी नहीं ली।

दुल्हन लैपटॉप पर काम करने के साथ फोन पर कर रही बात

दुल्हन लैपटॉप पर काम करने के साथ फोन पर कर रही बात

वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन लैपटॉप पर काम करने के साथ-साथ किसी से मोबाइल फोन पर बात भी कर रही है। वीडियो देखने पर ऐसा लगता है जैसे वह लैपटॉप पर अपने काम के साथ-साथ फोन पर किसी से इंस्ट्रक्शन भी ले रही है ताकि काम को जल्दी से खत्म किया जा सके। दुल्हन को अपनी शादी के स्टेज पर काम करता देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। बता दें कि इस वीडियो को दिनेश जोशी नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

वायरल वीडियो पर आए मजेदार कमेंट्स

वायरल वीडियो पर आए मजेदार कमेंट्स

दिनेश जोशी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अगर आपको लगता है कि आप पर ही काम का प्रेशर है तो जरा इसे देखिए।' दिनेश जोशी ने अपने ट्वीट में आरपीजी समूह के वर्तमान अध्यक्ष हर्ष गोयनका को भी टैग किया है। वायरल वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो पुरानी है और कुछ यूजर्स ने मजाकिया कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'ऐसे समय रिश्तेदारों को नकली गले लगाने और मुस्कुराने से अच्छा है कि कुछ काम निपटा लिया जाए।'

दुल्हन काम का नाटक कर रही है: यूजर

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दुल्हन काम करने का नाटक कर रही है, तभी तो इतने शोरगुल वाले माहौल में फोन सुन पा रही है।' खैर वीडियो में दुल्हन काम कर रही है या काम का नाटक ये फैसला हम आप पर छोड़ते हैं लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद काम के प्रति लगन को लेकर लड़की की खूब तारीफ हो रही है। वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 हजार से अधिक लाइक्स और 210 कमेंट्स मिल चुके हैं वहीं, 626 लोगों ने वीडियो को री-ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें: पायल रोहतगी की बिल्डिंग में मिले कोरोना संक्रमित, अभिनेत्री ने कहा- 'ये पढ़े-लिखे हिंदू लोग हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+