'भारत जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा', ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी

PM Modi in BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं। यहां पीएम ने जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

'डगमगाती विश्व अर्थव्यवस्था के बावजूद, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।' यह बातें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग (BRICS Business Forum Leaders Dialogue) को संबोधित करते हुए कहीं।

पीएम मोदी ने आगे यह भी कहा कि भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनेगा। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों में बदल दिया। पिछले कुछ सालों में, मिशन मोड में किए गए कार्यों के कारण भारत में व्यापार करने की आसानी में सुधार हुआ है। हमने सार्वजनिक सेवा वितरण और सुशासन पर ध्यान केंद्रित किया है।

PM Narendra Modi

'सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन वाला देश बना भारत'
फोरम में पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत में UPI का उपयोग सभी स्तरों पर किया जाता है। आज दुनिया के सभी देशों में, भारत सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन वाला देश है। भारत में जीएसटी और इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड लागू होने के बाद निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र निजी क्षेत्र के लिए खोले गए हैं। प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ, हमने वित्तीय समावेशन में एक छलांग...आज, सड़क विक्रेताओं से लेकर शॉपिंग मॉल तक यूपीआई का उपयोग किया जा रहा है। हम भारत को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रहे हैं।

फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साल 2009 में, जब पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था, तब दुनिया एक बड़े आर्थिक संकट से बाहर आ रही थी। उस समय ब्रिक्स विश्व अर्थव्यवस्था के लिए आशा की किरण बनकर उभरा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+