कपिल शर्मा से वन विभाग भी नाराज, वनस्पतियों को तबाह करने का आरोप
मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने घूस लेने वाला ट्वीट क्या किया, उनकी तो मुसीबत ही आ गई। उनके खिलाफ अवैध निर्माण का केस दर्ज हो गया है जिस पर अगर एक्शन हुआ तो कपिल को जेल भी हो सकती है। मालूम हो कि बीएमसी के सब-इंजीनियर अभय जगताप ने कॉमेडियन के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि सोमवार को कपिल शर्मा के घर के बाहर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन और धरना भी दिया था जिसमें राम कदम समेत बीजेपी के कई चर्चित चेहरे शामिल थे, तो वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने भी कपिल शर्मा के घर का मुआयना किया था।
भवन निर्माण के दौरान मैनग्रोव कटवाई
और जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक कपिल शर्मा ने भवन निर्माण के दौरान मैनग्रोव कटवाई है, इसलिए अब उन पर वन संरक्षण कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज होगा, यही नहीं उनके घर के पास भवन निर्माण के वक्त 10 मीटर का अतिक्रमण भी पाया गया है।
इस समय कपिल शर्मा चारों ओर से बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं, कपिल शर्मा ने अभी तक बीएमएसी को उस अधिकारी का नाम नहीं बताया है, जिसने उनसे ऑफिस खोलने के लिए घूस मांगी थी, उल्टा वो खुद मुंह खोलने के बाद विवादों के जाल में हैं। उनके खिलाफ राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के एक नेता ने भी थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।













Click it and Unblock the Notifications