Breaking News: ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Breaking News Updates LIVE: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मददगारों की तलाश में SIA ने 6 ठिकानों पर छापेमारी की। 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए सर्वदलीय डेलिगेशन का गठन किया गया, जिसकी जानकारी किरेन रिजिजू ने दी। उधर, दिल्ली-एनसीआर में आंधी और तेज बारिश ने मौसम बदल दिया, जिससे गर्मी और प्रदूषण से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जिसमें हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Breaking News Updates

देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
May 17, 2025, 6:17 PM IST

क्या IPL 2026 में खेलेंगे धोनी?

क्या IPL 2026 में खेलेंगे धोनी? संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, खुद बताया फ्यूचर प्लान!
May 17, 2025, 4:44 PM IST

ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
May 17, 2025, 3:02 PM IST

दिल्ली MCD में AAP को बड़ा झटका

दिल्ली MCD में AAP को बड़ा झटका, 15 पार्षदों के साथ बना अलग गुट, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ का ऐलान
May 17, 2025, 1:53 PM IST

तुर्की-अजरबैजान यात्रा बहिष्कार पर सिंधिया का बयान

तुर्की और अज़रबैजान की यात्रा के बहिष्कार के आह्वान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "यह देश के लोगों का एक भावनात्मक निर्णय है और मैं देश के लोगों के सामने नतमस्तक हूं... राष्ट्रीय भावनाएं आहत हुई हैं, और देश के नागरिकों ने स्वेच्छा से यह निर्णय लिया है। राष्ट्र सर्वोपरि है, राष्ट्रीय हित और राष्ट्र की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।"
May 17, 2025, 1:46 PM IST

भारतीय वायुसेना ने दिखाई तत्परता

भारतीय वायुसेना की एक रखरखाव टीम ने जयपुर में अमेरिकी वायुसेना के सी-17 विमान में आई एक तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए अमेरिकी वायुसेना के कर्मियों के साथ मिलकर काम किया। भारतीय वायुसेना ने बताया कि लॉजिस्टिक्स सहयोग ढांचे के तहत उच्च समन्वय दिखाते हुए महत्वपूर्ण उपकरणों को तेजी से जुटाया गया।
May 17, 2025, 1:37 PM IST

जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज तंगधार सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया और पाकिस्तानी गोलाबारी से हुए नुकसान का आकलन किया। इससे पहले, उन्होंने सशस्त्र बलों के सदस्यों के साथ बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
May 17, 2025, 1:35 PM IST

भाजपा नेता शेजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता शेजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि "कांग्रेस को अपने ही नेताओं पर भरोसा नहीं है। डॉ. शशि थरूर ने लगातार पाकिस्तान के नैरेटिव को ध्वस्त किया है और 'इंडिया फर्स्ट' की अवधारणा को आगे बढ़ाया है। लेकिन कांग्रेस ने देश से ऊपर अपनी पार्टी को प्राथमिकता दी और संदिग्ध नामों को आगे किया, जिनके चुनाव के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे थे... यह कांग्रेस की संकीर्ण और चिड़चिड़ी मानसिकता का उदाहरण है। डॉ. शशि थरूर ने कहा है कि वह देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने 'भारत' को कांग्रेस से ऊपर रखा है..."
May 17, 2025, 11:17 AM IST

ट्रंप के उत्साही दावे को जयशंकर ने कैसे ठंडा किया?

India US Trade Deal: 'भारत की 100% टैरिफ हटाने की पेशकश', ट्रंप के उत्साही दावे को जयशंकर ने कैसे ठंडा किया?
May 17, 2025, 11:02 AM IST

Operation Sindoor: दुनिया को ब्रीफ करेंगे भारत के सांसद

Operation Sindoor: दुनिया को ब्रीफ करेंगे भारत के सांसद, किस देश जाएंगे कौन से MP? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+